देहरादून/मनीष कुमार। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है इन्होंने जो वादे जनता से किए थे वह खोखले साबित हुए। नवीन जोशी आज कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेमनगर के वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों को जुमले बेचने का काम करती है पौने पांच साल के अंदर राज्य के अंदर कोई भी कार्य नहीं हुआ और ना ही कैंट विधानसभा के विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई प्रयास किए। यहां के युवा रोजगार को दरबदर भटक रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। माताओं बहनों को घर चलाना इस महंगाई में दुभर हो चुका है, महंगाई अपने आसमान पर पहुंच चुकी है लेकिन भाजपा के नेता लोगों को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जोशी ने युवाओं का व आमजन का आह्नान किया कि वह 2022 में जब राज्य के अंदर चुनाव होगा तो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को सत्ता में लाकर प्रदेश को विकास की राह में आगे ले जाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
इस अवसर पर वाल्मीकि समाज ने श्री जोशी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल, संजय कुमार बिरला, विनय कुमार, किरण वाल्मीकि, ट्विंकल अरोरा, कैलाश वाल्मीकि, अमित कुमार, रोहित कुमार, पप्पू, राकेश कुमार, मनोज कल्याण, विनायक, अनुराग चकोतरा, संजय, मनीष जोशी, मोनू सिंह, राकेश, गंभीर, काका सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।