देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलों और मंडलो के सोशल मीडिया प्रभारी की बैठक ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा आजकल में देश भर में प्रवास कर रहा हूँ और हर प्रवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हु लेकिन जैसे कार्यकर्ता हमारे युवा मोर्चा में उस प्रकार के कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी में नही है उन्होंने कहा हम जो भी काम कर रहे है उस काम को हमें पुरे मन से करना चाहिए उन्होंने कहा हम पार्टी में लेने के लिए नहीं देने के लिए आये हैं कि क्योंकि ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता क्योंकि हम अपनी जवानी पार्टी को दे रहे है जो वापस नहीं आती इसलिए अपने काम को ऐसा करे की पार्टी हमेशा आपके काम को याद रखे।
उन्होंने कहा हमें अपने बूथ को मजबूत करना है हमारे बूथ पर कैसा काम चल रहा कितने लोग हमारे साथ जुड़ रहे इस पर काम करना चाहिए। तेजस्वी सूर्या ने कहा यहाँ की सरकार ने बहुत काम किये है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में कई अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बना रही है उन्होंने कहा अबकी बार 60 पार का नारा युवा मोर्चा ने साकार कर प्रदेश में युवा सरकार बनानी है।
सिर्फ सेल्फी खीचना ही सोशल मीडिया में काम करना नहीं होना चाहिये हमें अपनी सरकार के कामों को अधिक से अधिक उनका सोशल मीडिया में प्रचार करना चाहिए कैसे हम बूथ लेवल में और मजबूत होंगे इस पर काम करने की आवश्यकता है। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीजेपी को छोड़ सभी पार्टी हिन्दू विरोधी पार्टी हैं और देश में बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी हैं जो हिन्दू विरोधी नहीं है और भारत की क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करती है और प्रचार करती है।
उन्होंने कहा बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसमे एक बूथ अध्यक्ष देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पास 2 साल से फुल टाइम अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं के पास भाजपा के माध्यम से सेवा करने बहुत अच्छा मौका इसलिए तन मन से पार्टी का काम करें और 2022 चुनाव में अबकी बार 60 पार सीटें जीतकर एक नया इतिहास बनाये।
कुन्दन लटवाल ने अपने स्वगत भाषण में कहा आज पूरे देश की युवाओं की दिल की धड़कन उत्तराखंड में पधारे हैं में उनका पूरे प्रदेश के युवाओं की ओर से स्वागत करता हुं उन्होंने कहा जो भी आपके निर्देश दिए जाते हैं उन्हें पूरा युवा मोर्चा समय पर पूरा करता अबकी बार हम 60 पार के नारे को पुरा करेंगे। उन्होंने कहा आपके आने से युवा मोर्चा अब दुगनी गति से 2022 चुनाव में काम करेगी।
भाजपा के संगठन महामंत्री अजय जी ने कहा कि कार्यकर्ता और कार्यक्रम एक दूसरे के बिना नहीं हो पाते दोने की एक दूसरे की जरूरत है चुनाव का समय है दो बातें रखी हमसे ही आनी वाली सरकार बनने वाली है आप ही लोगों ने आगे चलकर सरकार में आना है पहले युवा मोर्चा के अध्यक्ष आज हमारे मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा आज ठीक करेंगे तो कल ठीक होगा और कहा राजनीति में लंबा चलना है तो अपना व्यवहार सही रखे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस बार आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में नया इतिहास लिखना है। अपने बूथ को मजबूत कैसे करना इस पर काम करना है ऐसा नेतृत्व आपके सामने है जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए भाजपा में अपना एक अलग स्थान बनाया है मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता तो चुनाव जीता इस पर काम करना चाहिए उन्होंने कहा जिसका बूथ जीतेंगे वो ही अगली बार से पद मिलेंगे आने वाला2022 इतिहास बनाने जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश प्रभारी तजेंद्र बग्गा सह प्रभारी श्रया सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलों और मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारी कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दूसरे सत्र में भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक सह संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक विचार धारा से जुड़ी पार्टी है हर रोज आप कैसे पार्टी कुछ नया और अच्छा करें इस पर चिंतन मनन करना चाहिए उन्होंने कहा हमें भी किसी ने पार्टी से जोड़ा है तो हमारा भी फर्ज है हम भी लोगो को अपनी पार्टी से जोड़े तेजस्वी सूर्य ने कहा जैसे मातृ ऋण, पित्र ऋण होता है वैसे ही पार्टी का ऋण होता है जिसने हमें नाम दिया हैं। उन्होंने कहा नए नए तरीकों से पार्टी का काम करें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल की जमकर तारीफ करी उन्होंने कहा 2022 चुनाव में युवा मोर्चा के सबसे बड़ा रोल होना चाहिए।
सांसद सूर्या ने कहा कि 500 साल बाद आज भारत का इतिहास लिखा जा रहा है। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक, हर हिन्दू जनमानस के मन में था कि अयोध्या में राम मंदिर बने। आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद.370 समाप्त किया गया। इससे यह साबित होता है कि भाजपा के लोग जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मेरे पास केवल आप सब जैसे कार्यकर्ताओं का प्यार है। भाजपा में ही मेरे जैसे व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आज हम विधायक हो सकते हैं, पांच साल बाद नहीं हो सकता। यह एक टर्म है। हम सब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। इसे कोई छीन नहीं सकता।