देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड के लिए बुधवार को घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र के नाम से जारी कर किसानों, महिलाओं से लेकर लव जिहाद के खिलाफ कानून को कड़ा करने के वादे भी किए हैं।
दृष्टि पत्र में राज्य के सभी गांवों को विकसित करने का मिशन और साल 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए कम से कम एक एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में सुसज्जित, सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र विकसित होगा। पीएम वाणी योजना के तहत हर गांव में वाई-फाई हॉयस्पॉट लगाए जाएंगे। मनरेगा श्रमिकों के वेतन में वृद्धि होगी।
खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हर ब्लॉक में खेल प्रतिभा चिह्निकरण और प्रशिक्षण अकादमी का निर्माण होगा। स्मार्ट विलेज कार्यक्रम के तहत सभी गांवों को विकसित किया जाएगा। साल 2023 के ओलंपिक खेलों में उत्तराखंड गोल्ड मेडल जिताने की योजना। वहीं साल 2038 के शीतकालीन ओलंपिक औली में कराए जाने की योजना।
कौशल विकास के लिए भाजपा हर जिले में उत्तराखंड टूल रूम प्रशिक्षण और बहु कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेगी। नियक्ताओं और नौकरी चाहने वालों के बीच अंतर को कम करने के लिए उघोगों के साथ साझेदारी में पोर्टल बनाने की योजना। ग्राम सेवा समिति में सरकारी सेवाओं और योजनाओं की उचित व्यवस्था होगी।
महिलाओं के लिए भाजपा सहायता राशि उपलब्ध कराएगी। निर्धन परिवार की महिला मुखियाओं को प्रतिमाह 500 रु की सहायता राशि मिलेगी। प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाओं के लिए 10 नए महिला आवास केंद्रो को बनाने की घोषणा की गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनेगा।
कानून व्यवस्था पर भाजपा कड़े कानून बनाने पर प्रतिबद्ध। वहीं लव जिहाद कानून को और कठोर बनाया जाएगा। महिला थानों की संख्या को दोगुना कर साथ ही 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरूआत की जाएगी। उघम सिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाने का भाजपा ने वादा किया है।
किसानों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन निधि के तहत 6000 के अतिरिक्त 2000 की सहायता देने का वादा किया गया है। किसानों को 8000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी। गौ संतान संरक्षण अधिनियम को कठोर करने का भी वादा किया गया है। राज्य के हर ब्लाक में किसान मंडी और पशुओं के कारण होने वाले फसल के नुकसान को कम करने का वादा भी किया गया है।
स्वास्थ्य के लिए राज्य के हर जिलें में मेडिकल कॉलेज बनाने और हर जिले में एक सचल चिकित्सालय की व्यवस्था होगी। हर जिले में डायलिसिस केंद्र और कैंसर देखभाल केंद्र की स्थापना होगी।
राज्य में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को ठीक किया जाएगा। दंगों को नियंत्रित करने के लिए मजबूत पुलिस बल बनाया जाएगा। एंटी रायट वाहन और बुलेट फ्रूफ जैकेट की व्यवस्था होगी। 20 हजार फुल बॉडी प्रोटेक्शन एंटी रायट गियर उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस के लिए आधुनिक वाहन और राइफल खरीदें जाएंगे।
भाजपा का हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनाना। आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थलों के रूप में बदलने का वादा किया गया। वेद स्कूल के लिए 1 करोड़ का वादा, साथ ही धार्मिक और सामाजिक स्सथानों के साथ साझेदारी का वादा।
उत्तराखंड सस्कृत विश्व विधालय में वेद विभाग का किया जाएगा विस्तार। चार धाम परियोजना का विस्तार करने की योजना है।