Friday, March 31, 2023
JANPAKSH
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन
No Result
View All Result
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन
No Result
View All Result
JANPAKSH
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ग्रामीण विकास के लिए काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

by जनपक्ष
December 7, 2021
in उत्तराखण्ड
Reading Time: 1 min read
A A
ग्रामीण विकास के लिए काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
473
SHARES
679
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on Telegram

You might also like

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन धामों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं: करन माहरा

श्री बदरीनाथ धाम: 15 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने एवं अखंड ज्योति दर्शन के गवाह बने

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, एक उत्तराखंड से दूसरे गुजरात हाईकोर्ट से आएंगे दिल्ली

चमोली। पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोखरी में 97.30 लाख लागत से निर्मित पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करने के साथ ही पोखरी मेले को राजकीय मेला घोषित करते हुए इस वर्ष 2 लाख की राशि देने और क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणाएं भी की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बेनीताल में 07 दिसंबर की सांय से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्टार गेजिंग व एस्ट्रो फोटोग्राफी इवेंट का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने मेलार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के चितेरे कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल ने मात्र 28 साल की उम्र में हिंदी साहित्य को अनमोल कविताओं का समृद्ध खजाना दे दिया था। उनकी कविताओं में अटूट प्रकृति प्रेम झलकता है। जीवन के इस छोटे सफर में उन्होंने सात सौ से भी ऊपर कविताएं, गीत, मुक्तक, निबंध आदि लिखकर एक इतिहास रचा है। काफल पाक्यों के अमर गायक चन्द्र कुंवर बर्त्वाल ने अपनी कालजयी कविताओं में हिमालय का जीवन साकार किया है। हिमाच्छादित शैल शिखर, सदानीरा कल कल करती नदियां, लंबे चौड़े लहलहाते चारागाह, दूर दूर तक फैले चीड, बांज, बुरांश, देवदार के घने जंगल, रंग बिरंगे फूलों से लदालद भरी घाटियां, पशु पक्षी, ऋतुओं का पट-परिवर्तन, घन गर्जन सभी का चमत्कारिक चित्रण उनकी कविताओं में मिलता है।

ग्रामीण विकास के लिए काम कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामोदय से भारत उदय मिशन के साथ लगातार काम कर रही है। केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है। लघु एवं कुटीर उद्योग लगाने के लिए नियमों में स्थिलता प्रदान की गई है। ताकि हमारे दूरस्थ पहाड़ों में भी कुटीर एवं लघु उद्योग लगे और अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार मिल सके। सरकार पहाड़ों में होम स्टे बढाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राज्य के साथ ही पूरे देश में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। माताओं, बहनों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने का काम यदि किसी ने किया है तो वह भारत माता के लाल प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कोई मरीज इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है। ऐसे परिवार जो इलाज करवाने में सक्षम नही है, उन परिवारों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त किया जा रहा है। हमारी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पीआरडी जवानों उपनल कर्मियों, ग्राम प्रधानों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है।

सीएम धामी ने पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का किया शुभारम्भ
पोखरी में 97.30 लाख लागत से निर्मित पर्यटक आवास गृह का भी किया लोकार्पण
पोखरी मेले को राजकीय मेला घोषित किया

हर फैसला जनता को समर्पित
उन्होंने कहा मेरे मुख्य सेवक बनने के बाद सरकार ने 500 से ज्यादा जनहित के फैसले लिए हैं और हमारा हर फैसला जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा हम प्रत्येक घोषणा के लिए पूर्व सुनियोजित तरीके से वित्तीय खर्च का प्रबंधन कर रहे हैं, जिससे हमारी सारी घोषणाएं धरातल पर उतर रही है।

21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। राज्य जब 25 वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, जो पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा बोधिसत्व विचार श्रृंखला के माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है। कहा हमारी सरकार हर समय जनता की सेवा में समर्पित है। हमारा प्रण है कि जितना भी समय हमारे पास है उसका प्रत्येक पल और क्षण हम उत्तराखण्ड की जनता की सेवा में समर्पित करें। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं हेतु प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद योगेम्बर सिंह भण्डारी के पिताजी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

घोषणाएं
इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए निम्न विकास योजनाओं की घोषणाएं भी की।
1- पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले को राजकीय मेला घोषित करते हुए इस वर्ष 2 लाख रुपये मेला समिति को देने की घोषणा की।
2- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तपोवन ढाक (जोशीमठ) का नाम बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोहन प्रसाद थपलियाल के नाम पर रखा जायेगा।
3-अमर शहीद सैनिक योगेम्बर सिंह भंडारी की स्मृति में नैलसांकरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा।
4- विकासखण्ड जोशीमठ में गैस गोदाम से रेगढ़ तक मोटर मार्ग का प्रथम चरण का निर्माण किया जायेगा।
5- विकासखण्ड दशोली के पलेठी-सरतोली मोटर मार्ग के किमी. 7 एवं 8 में सतह सुधारीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा।
6- विकासखण्ड दशोली के बणद्वारा से काण्डई मोटर मार्ग का (द्वितीय चरण स्टेज) का नव निर्माण किया जायेगा।
7-विकासखंड दशोली के जुंआ-दिगोली मो.मार्ग से मेहर गांव में मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
8- विकासखण्ड पोखरी के उडामांडा-सिमखोली-चोपडा मोटर मार्ग के सिमखोली बैण्ड से होते हुए प्रा.वि. विरसण सेरा मोटर मार्ग का (प्रथम चरण) का नव निर्माण किया जायेगा।
9- विकासखंड पोखरी के उडामांडा-रौता-चोपडा मोटर मार्ग के नलडुंगा से विरसण मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
10- विकासखण्ड पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग से डुंबरा गाव के लिए से मोटर मार्ग का (प्रथम चरण) नव निर्माण किया जायेगा।
11-राजकीय प्रा.वि. सरतोली का उच्चीकरण किया जाएगा।
12-निजमुला के दुर्मी घाटी में सचल पशु चिकित्सा केन्द्र खोला जाएगा।

बद्रीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शॉल, मोमेंटों एवं चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का चित्र भेंट किया। वहीं चारधाम के पंडा पुरोहितों ने सीएम का आभार व्यक्त करते हुए धर्म ध्वजा और अंगवस्त्र भेंट किए। क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक पांडव ढोल दमाऊ एवं पांडव नृत्य के साथ मुख्यमंत्री के पहली बार क्षेत्र आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आनंद राणा द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल भंडारी, नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र सती, अन्य वरिष्ठ क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह आदि मौजूद थे।

Tags: CM Pushkar Singh DhamiJanpaksh.inPoet Chandra Kunwar BartwalUttarakhandUttarakhand GovernmentUttarakhand Hindi News
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Shri Hanuman Ji

सभी प्रकार के रोगों और पीड़ाओं से मुक्ति दिलाता है हनुमान यज्ञ

February 16, 2022
Janpaksh Article

जन्म कुंडली से पता चलते हैं दाम्पत्य जीवन में कलह और मधुरता के योग

February 16, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Bank Holiday April 2022

Alert: अप्रैल में 15 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

March 23, 2022
35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में आ सकती है दिक्कतें

35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में आ सकती है दिक्कतें

भारत समेत दुनिया के 29 देशों में पहुंचा कोरोना का ओमीक्रोन

भारत समेत दुनिया के 29 देशों में पहुंचा कोरोना का ओमीक्रोन

Janpaksh News

शादी पर दूल्हा गायब, दुल्हन ने दर्ज कराया रेप का केस

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

Shri Badarinath Dham

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022

Recent News

Shri Badarinath Dham

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022

Don't miss it

Shri Badarinath Dham
उत्तराखण्ड

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army
केन्द्र सरकार

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022
जनपक्ष

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news
इंटरनेशनल

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022
West Bengal News
जनपक्ष

भाजपा के दिग्गज नेता छोड़ रहे पार्टी, ज्वाइंन कर रहे हैं टीएमसी

May 23, 2022
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा

May 23, 2022
Janpaksh

जनपक्ष एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको उत्तराखण्ड समाचार, राष्ट्रीय, राजनीति, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के समाचार, खेल, व्यापार, कर्मचारी समाचार, साहित्य, जनसमस्या के अलावा अन्य जनपयोगी खबरें आपको एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। यदि आप भी समाचार लेखन में रूचि रखते हैं तो आप हमें हमारे ईमेल पर भेज सकते हैं।
E Mail: contact@janpaksh.in

Categories

  • आर्टिकल
  • इंटरनेशनल
  • इलेक्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • कर्मचारी न्यूज
  • केन्द्र सरकार
  • कैरियर
  • क्राइम
  • गैजेटस
  • जन समस्या
  • जनपक्ष
  • जनपक्ष चैनल
  • टूरिज्म
  • ट्रेवल्स
  • धर्म-कर्म
  • नेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • फीचर
  • फेक न्यूज एक्सपोज
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राज्य सरकार
  • लाइफ स्टाइल
  • सरकारी न्यूज
  • स्पोर्टस
  • हेल्थ
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Advertise-With Us

© 2021 All Right Reserved| JANPAKSH| Designed By: RIDDHI SIDDHI ENTERPRISES

No Result
View All Result
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन

© 2021 All Right Reserved| JANPAKSH| Designed By: RIDDHI SIDDHI ENTERPRISES

en English
en Englishgu Gujaratihi Hindimr Marathipa Punjabita Tamil
error: Content is protected !!
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.