Tuesday, March 28, 2023
JANPAKSH
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन
No Result
View All Result
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन
No Result
View All Result
JANPAKSH
No Result
View All Result
Home पॉलिटिक्स

ममता की राजनीति कांग्रेस उन्मुख नहीं हैः शिवसेना

by जनपक्ष
December 5, 2021
in पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
ममता की राजनीति कांग्रेस उन्मुख नहीं हैः शिवसेना
311
SHARES
355
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on Telegram

You might also like

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा

कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन धामों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं: करन माहरा

सवाल-जबाबः राहुल के नेपाल में पार्टी वाले वीडियो पर मचा बवाल

UP: भाजपा के बजाए अखिलेश यादव पर क्यों बरस रही है बसपा सुप्रीमो?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बगैर देश की विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने और उसका नेतृत्व करने का ख्वाब देख रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिवसेना का जवाब आया है। कांग्रेस को अलग रख भारतीय जनता पार्टी के सामने मजबूत विपक्ष खड़ा करने की कवायदों में जुटी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को शिवसेना ने दो टूक लहजे में कहा कि बगैर कांग्रेस विपक्षी गठबंधन बनाना भाजपा को मजबूत करने जैसा होगा। अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस रूपी उतर रही गाड़ी को ऊपर चढ़ने नहीं देना और कांग्रेस की जगह हमें लेना है यह मंसूबा घातक है। ममता बनर्जी के मुंबई दौरे के कारण विपक्षी दलों की हलचलों में गति आई है। कम-से-कम शब्दों के हवा के बाण तो छूट रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सामने मजबूत विकल्प खड़ा करना है इस पर एकमत हैं ही, लेकिन कौन किसे साथ लें अथवा बाहर रखें इस पर विपक्ष में अभी भी विवाद उलझा हुआ है।

विपक्ष की एकता का न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं बनता तो भाजपा को सामर्थ्यवान विकल्प देने की बात कोई न करे। अपने-अपने राज्य और टूटे-फूटे किले संभालते रहें कि एक साथ आएं इस पर तो कम-से-कम एकमत होना जरूरी है। इस एकता का नेतृत्व कौन करे यह आगे का मसला है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बाघिन की तरह लड़ी और जीती। बंगाल की भूमि पर भाजपा को चारों खाने चित करने का काम उन्होंने किया। उनके संघर्ष को देश ने प्रणाम किया है। ममता के राजनीतिक अप्रोच की आलोचना करते हुए शिवसेना ने कहा कि ममता ने मुंबई में आकर राजनैतिक मुलाकात की। ममता की राजनीति कांग्रेस उन्मुख नहीं है। पश्चिम बंगाल से उन्होंने कांग्रेस, वामपंथी और भाजपा का सफाया कर दिया। यह सत्य है फिर भी कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति से दूर रखकर सियासत करना यानी मौजूदा ‘फासिस्ट’ राज की प्रवृत्ति को बल देने जैसा है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो, ऐसा मोदी व उनकी भाजपा को लगना एक समय समझा जा सकता है। यह उनके कार्यक्रम का एजेंडा है। लेकिन मोदी व उनकी प्रवृत्ति के विरुद्ध लड़ने वालों को भी कांग्रेस खत्म हो, ऐसा लगना यह सबसे गंभीर खतरा है।

सामना ने आगे लिखा कि पिछले दस वर्षों में कांग्रेस पार्टी का पिछड़ना चिंताजनक है। इसमें दो राय नहीं हो सकती। फिर भी उतर रही गाड़ी को ऊपर चढ़ने नहीं देना है और कांग्रेस की जगह हमें लेना है यह मंसूबा घातक है। कांग्रेस का दुर्भाग्य ऐसा है कि जिन्होंने जिंदगी भर कांग्रेस से सुख-चौन-सत्ता प्राप्त की वही लोग कांग्रेस का गला दबा रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने वर्ष 2024 के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं होगी, ऐसा श्राप दिया है। आजाद ने ऐसा कहा है कि आज की स्थिति कायम रही तो कांग्रेस की अवस्था निराशाजनक रहेगी। आजाद वगैरह मंडली ने ‘जी23’ नामक असंतुष्टों का एक गुट तैयार किया है। उस गुट के लगभग सभी लोगों ने कांग्रेस से सत्ता सुख भोगा है लेकिन इस गुट के तेजस्वी मंडल ने कांग्रेस की आज की स्थिति सुधारने के लिए क्या किया?

अथवा इस तेजस्वी मंडली को भी अंदर से लगता है कि 2024 में कांग्रेस का काम निराशाजनक रहे, जो भाजपा को लगता है वही इस मंडली को लगता है, इसे एक संयोग ही कहा जाएगा। ममता के मंसूबों पर शिवसेना ने कहा कि देश में कांग्रेस की नेतृत्व वाली ‘यूपीए’ कहां है? यह सवाल मुंबई में आकर ममता बनर्जी ने पूछा। यह प्रश्न मौजूदा स्थिति में अनमोल है। यूपीए अस्तित्व में नहीं है, उसी तरह एनडीए भी नहीं है। मोदी की पार्टी को आज एनडीए की आवश्यकता नहीं। लेकिन विपक्षियों को यूपीए की जरूरत है। यूपीए के समानांतर दूसरा गठबंधन बनाना यह भाजपा के हाथ मजबूत करने जैसा है।

यूपीए का नेतृत्व कौन करे? यह सवाल है। कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन किस-किस को स्वीकार नहीं है, वे खुलेआम हाथ ऊपर करें, स्पष्ट बोलें। पर्दे के पीछे गुटर-गूं न करें। इससे विवाद और संदेह बढ़ता है। इसी तरह यूपीए का आप क्या करेंगे? यह एक बार तो सोनिया गांधी अथवा राहुल गांधी को सामने आकर कहना चाहिए। यूपीए का नेतृत्व कौन करे, यह मौजूदा समय का मुद्दा है। यूपीए नहीं होगा तो दूसरा क्या? इस बहस में समय गंवाया जा रहा है, जिसे विपक्ष का मजबूत गठबंधन चाहिए, उन्हें खुद पहल करके ‘यूपीए’ की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए, एनडीए अथवा यूपीए गठबंधन कई पार्टियों के एक साथ आने पर उभरे।

The Review

Tags: CM West BengalMamta BarnarjeePoliticsShiv Sena
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Shri Hanuman Ji

सभी प्रकार के रोगों और पीड़ाओं से मुक्ति दिलाता है हनुमान यज्ञ

February 16, 2022
Janpaksh Article

जन्म कुंडली से पता चलते हैं दाम्पत्य जीवन में कलह और मधुरता के योग

February 16, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Bank Holiday April 2022

Alert: अप्रैल में 15 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

March 23, 2022
35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में आ सकती है दिक्कतें

35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में आ सकती है दिक्कतें

भारत समेत दुनिया के 29 देशों में पहुंचा कोरोना का ओमीक्रोन

भारत समेत दुनिया के 29 देशों में पहुंचा कोरोना का ओमीक्रोन

Janpaksh News

शादी पर दूल्हा गायब, दुल्हन ने दर्ज कराया रेप का केस

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

Shri Badarinath Dham

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022

Recent News

Shri Badarinath Dham

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022

Don't miss it

Shri Badarinath Dham
उत्तराखण्ड

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army
केन्द्र सरकार

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022
जनपक्ष

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news
इंटरनेशनल

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022
West Bengal News
जनपक्ष

भाजपा के दिग्गज नेता छोड़ रहे पार्टी, ज्वाइंन कर रहे हैं टीएमसी

May 23, 2022
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा

May 23, 2022
Janpaksh

जनपक्ष एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको उत्तराखण्ड समाचार, राष्ट्रीय, राजनीति, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के समाचार, खेल, व्यापार, कर्मचारी समाचार, साहित्य, जनसमस्या के अलावा अन्य जनपयोगी खबरें आपको एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। यदि आप भी समाचार लेखन में रूचि रखते हैं तो आप हमें हमारे ईमेल पर भेज सकते हैं।
E Mail: contact@janpaksh.in

Categories

  • आर्टिकल
  • इंटरनेशनल
  • इलेक्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • कर्मचारी न्यूज
  • केन्द्र सरकार
  • कैरियर
  • क्राइम
  • गैजेटस
  • जन समस्या
  • जनपक्ष
  • जनपक्ष चैनल
  • टूरिज्म
  • ट्रेवल्स
  • धर्म-कर्म
  • नेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • फीचर
  • फेक न्यूज एक्सपोज
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राज्य सरकार
  • लाइफ स्टाइल
  • सरकारी न्यूज
  • स्पोर्टस
  • हेल्थ
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Advertise-With Us

© 2021 All Right Reserved| JANPAKSH| Designed By: RIDDHI SIDDHI ENTERPRISES

No Result
View All Result
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन

© 2021 All Right Reserved| JANPAKSH| Designed By: RIDDHI SIDDHI ENTERPRISES

en English
en Englishgu Gujaratihi Hindimr Marathipa Punjabita Tamil
error: Content is protected !!
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.