Tuesday, March 28, 2023
JANPAKSH
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन
No Result
View All Result
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन
No Result
View All Result
JANPAKSH
No Result
View All Result
Home इलेक्शन

राजनीतिक दलों ने यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा का किया स्वागत

राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किये और भाजपा को कोसा

by जनपक्ष
January 9, 2022
in इलेक्शन, उत्तर प्रदेश, नेशनल
Reading Time: 1 min read
A A
Uttar Pradesh Assembly
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on Telegram

You might also like

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

भाजपा के दिग्गज नेता छोड़ रहे पार्टी, ज्वाइंन कर रहे हैं टीएमसी

लखनऊ/प्रवीण कुमार। राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा का स्वागत करते हुए अपनी-अपनी जीत के दावे किये और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। जहां उप्र के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है वहीं मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 10 मार्च को भाजपा का सफाया होना तय है।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने चुनाव की तारीख घोषित होने का स्वागत करते हुए आयोग से सत्ताधारी पार्टी के ‘हथकंडों’ पर नजर रखने की अपील की है। कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि 10 मार्च को प्रदेश के नौजवानों, किसानों और महिलाओं की जीत का मार्च होगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्‍वागत। भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।

समाजवादी पार्टी ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के हवाले से चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया देने का दावा किया है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शनिवार को ट्वीट किया किसानों के हित के लिए कोई फैसला नहीं लिया, इसलिए 10 मार्च को भाजपा का साफ होना तय है। 10 तारीख के बाद सपा ने जो संकल्प लिया है, यहां के लोगों को 300 यूनिट बिजली के लिए कोई बिल नहीं आएगा, बिल शून्य होगा। इसी ट्वीट में पार्टी ने आगे कहा है कि चुनाव के ऐलान होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पहली प्रतिक्रिया। यादव ने मीडिया से कहा ये तारीखें बदलाव की हैं। शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है और 10 मार्च तक परिणाम आएगा। चुनाव आयोग द्वारा रखी गई शर्तों का पालन किया जाएगा। दस मार्च के बाद भाजपा का साफ होना तय है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट किया उप्र सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि की घोषणा का स्वागत। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आयोग यह चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू व शांतिपूर्वक कराने की अपनी जिम्मेदारी को जन आकांक्षाओं के अनुरूप पूरी मुस्तैदी से जरूर निभाएगा। बसपा प्रमुख ने लिखा, खासकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा हर चुनाव में नए-नए हथकंडे अपनाकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की प्रवृति घातक रूप से आम होती जा रही है, जिसपर इस चुनाव में पूरी गंभीरता से ध्यान देने एवं तत्परता के साथ उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की चुनाव आयोग से खास अपील। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है जिसके प्रति खासकर गरीब, मजदूर एवं मेहनतकश लोग अति-उत्साहित रहते हैं, उनकी भावना एवं अधिकारों की विशेषकर वोटिंग वाले दिन हर प्रकार से रक्षा जरूर हो। नागरिकों के मताधिकार की रक्षा उनके मूलभूत अधिकार की तरह संविधान की मंशा के अनुरूप हो तो बेहतर।

मायावती ने कहा कि बसपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उम्मीदवारों आदि को भी सख्त निर्देश है कि वे पार्टी अनुशासन के साथ-साथ आज से ही लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई के साथ अनुपालन करें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद ट्वीट किया 10 मार्च को उप्र के नौजवानों, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, व्यापारियों एवं आमजनों की जीत का मार्च होगा। उन्होंने आगे कहा इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी नौजवानों, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, व्यापारियों एवं आमजनों के हकों की लड़ाई लड़ेगी। लड़ेगा, बढ़ेगा जीतेगा यूपी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं और आयोग ने यहां सात चरणों में मतदान कराने की घोषणा की है जिसकी शुरुआत दस फरवरी से होगी और मतगणना 10 मार्च को होगी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा ने 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थी जबकि सपा को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) को नौ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को चार सीटों पर जीत मिली थी।

Tags: Assembly Election 2022BJPBSPCM Yogi Aaditya NathCongressElectionElection 2022Election Commission of IndiaNational NewsSPUP Assembly Election 2022Uttar Pradesh News
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Shri Hanuman Ji

सभी प्रकार के रोगों और पीड़ाओं से मुक्ति दिलाता है हनुमान यज्ञ

February 16, 2022
Janpaksh Article

जन्म कुंडली से पता चलते हैं दाम्पत्य जीवन में कलह और मधुरता के योग

February 16, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Bank Holiday April 2022

Alert: अप्रैल में 15 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

March 23, 2022
35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में आ सकती है दिक्कतें

35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में आ सकती है दिक्कतें

भारत समेत दुनिया के 29 देशों में पहुंचा कोरोना का ओमीक्रोन

भारत समेत दुनिया के 29 देशों में पहुंचा कोरोना का ओमीक्रोन

Janpaksh News

शादी पर दूल्हा गायब, दुल्हन ने दर्ज कराया रेप का केस

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

Shri Badarinath Dham

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022

Recent News

Shri Badarinath Dham

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022

Don't miss it

Shri Badarinath Dham
उत्तराखण्ड

Badrinath: मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

June 17, 2022
Indian Army
केन्द्र सरकार

अग्निवीरों की भर्तीः अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा

June 14, 2022
Amarnath Yatra 2022
जनपक्ष

अमरनाथ यात्राः जरुरी होगा आधार कार्ड, आधार कार्ड के बिना नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

June 14, 2022
Inflation news
इंटरनेशनल

महंगाईः रूस-यूक्रेन जंग की कीमत चुका रहा विश्व, अमेरिका बेहाल, ब्रिटेन में रिकार्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

May 23, 2022
West Bengal News
जनपक्ष

भाजपा के दिग्गज नेता छोड़ रहे पार्टी, ज्वाइंन कर रहे हैं टीएमसी

May 23, 2022
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा

May 23, 2022
Janpaksh

जनपक्ष एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको उत्तराखण्ड समाचार, राष्ट्रीय, राजनीति, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के समाचार, खेल, व्यापार, कर्मचारी समाचार, साहित्य, जनसमस्या के अलावा अन्य जनपयोगी खबरें आपको एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। यदि आप भी समाचार लेखन में रूचि रखते हैं तो आप हमें हमारे ईमेल पर भेज सकते हैं।
E Mail: contact@janpaksh.in

Categories

  • आर्टिकल
  • इंटरनेशनल
  • इलेक्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • कर्मचारी न्यूज
  • केन्द्र सरकार
  • कैरियर
  • क्राइम
  • गैजेटस
  • जन समस्या
  • जनपक्ष
  • जनपक्ष चैनल
  • टूरिज्म
  • ट्रेवल्स
  • धर्म-कर्म
  • नेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • फीचर
  • फेक न्यूज एक्सपोज
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राज्य सरकार
  • लाइफ स्टाइल
  • सरकारी न्यूज
  • स्पोर्टस
  • हेल्थ
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Advertise-With Us

© 2021 All Right Reserved| JANPAKSH| Designed By: RIDDHI SIDDHI ENTERPRISES

No Result
View All Result
  • जनपक्ष
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • पॉलिटिक्स
  • जन समस्या
  • सरकारी न्यूज
    • केन्द्र सरकार
    • राज्य सरकार
  • कर्मचारी न्यूज
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • धर्म-कर्म
  • इलेक्शन

© 2021 All Right Reserved| JANPAKSH| Designed By: RIDDHI SIDDHI ENTERPRISES

en English
en Englishgu Gujaratihi Hindimr Marathipa Punjabita Tamil
error: Content is protected !!
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.