पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोज से 110 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस टीम ने फतेहपुर जुनार गांव के समीप एक संदिग्ध को देख उन्होंने उसे रोक कर उससे पूछताछ की। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 110 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज निवासी सुल्तानपुर बताते हुए लक्सर से कैप्सूल खरीदकर लेकर आने की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल संग युवक गिरफ्तार
0
Previous Articleहरिद्वार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

