Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
विधानसभा चुनाव को लेकर लक्सर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल का नाम टिकट के प्रबल दावेदारों में लिया जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय सचिन अग्रवाल लगातार जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सचिन अग्रवाल की सक्रियता का अंदाजा उनके लगातार आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों से लगाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अदनान नवाज खान को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेसियों की ओर से ऐथल में आयोजित किए गए समारोह में अदनान नवाज खान का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अदनान के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। ऐथल हाउस में आयोजित स्वागत समारोह के बाद प्रेस वार्ता में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि विविधताएं ही हमारे देश की खूबरसूरती हैं। धर्म, जाति, वैमनस्य से ऊपर उठकर समाज में आपसी सौहार्द, विश्वास…
हरिद्वार जनपद की लक्सर विधानसभा सीट से बसपा विधायक शहजाद ने जनपद में गोकशी की घटनाओं और इन मामलों में हो रही गिरफ्तारियांे पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने कहा कि षड़यंत्र के तहत इस प्रकार की घटनाएं हो रहीं हैं। इसके पीछे राजनीतिक कारण होने की आशंका जताते हुए विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष एवं गोपनीय जांच कराए जाने की मांग की है एसएसपी को भेजे गए पत्र में बसपा विधायक शहजाद ने बताया कि पिछले कुछ समय में क्षेत्र में गोकशी और गोवंश के अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। लक्सर…
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज इस बार भी भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाएगा। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। संगठन की बैठक में समारोह के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की लक्सर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।नगर के सीमली में आयोजित बैठक में भावाधस के जिलाध्यक्ष कुलदीप मोनू घोघलिया ने बताया कि 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैंड बाजों के साथ सुंदर…
मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच आयोजित की गई राखी मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर और आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।विद्यालय के चेयरमैन जसवीर सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के बीच स्नेह और अटूट समर्पण का पर्व है। यह पर्व भाई बहन के प्यार को समर्पित है। प्रबंध निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें भाई बहन के बीच सुरक्षा और आदर का संदेश देता है।…
नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत जागृति वीमेंस काॅन्फें्रस की ओर से लक्सर स्थित एच आर पी जी काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच वाद – विवाद, भाषण, कविता, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। काॅलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि नशा व्यक्ति को धीरे – धीरे खोखला कर देता है। नशे से व्यक्ति का पतन होने लगता है। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि नशे के कई…
युवक पर भरोसा कर उसके साथ लिव इन में रहने आई तलाकशुदा महिला को धोखा मिला। आरोपी युवक उससे शादी करने का वादा करके दो वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में उसने महिला से शादी करने से इन्कार कर दिया। महिला ने अब आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र निवासी महिला की ओर से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनका अपने पति से तलाक हो गया था। हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का उनके घर…
महिला ने गांव के ही युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि, युवक अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार, हरिद्वार जनपद की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की रात को वह घर में अकेली थी। उनके पति और परिजन ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान गांव का ही आरोपी युवक उनके घर में घुस आया और गलत…
उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में महिलाओं का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में महिलाएं जमदग्नि को रक्षा सूत्र बांधने के लिए समारोह में पहुंचीं। इस दौरान कवियत्री और गायिका अनामिका जैन अंबर की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए भजनों ने महिलाओं का मन मोह लिया। राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि भी कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के स्नेह से अभिभूत नजर आए।दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए रक्षा सूत्र कार्यक्रम में पहुंची स्पर्श गंगा अभियान की संयोजक आरुषी निशंक ने…
पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के दौरान लक्सर पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र में विद्युत बिल बकाया और सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा की थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यदि उन्हें लगता है कि लक्सर की जनता भाजपा के साथ है और सरकार ने क्षेत्र के किसानों एवं आम जनता के लिए पर्याप्त कार्य किए हैं, तो वे लक्सर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरकर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता की परीक्षा ले सकते हैं।…
