Author: jan paksh

मंदिर में रह रहे सेवादार की हत्या कर दी गई। सेवादार का शव सुबह मंदिर परिसर में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।घटना हरिद्वार जनपद की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर क्षेत्र में हुई। गांव निवासी संजय सैनी ने गांव में ही अपने दिवंगत भाई की समाधि बनाई है। इसके निकट ही उसने बालाजी मंदिर भी बनाया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के गोधना गांव निवासी राजपाल ( 65 वर्ष ) बीते करीब चार महीनों से यहां रहकर सेवा…

Read More

युवक के साथ लिव इन में रह रही युवती ने युवक पर शादीशुदा होने के बावजूद झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवक ने युवती को तलाक होने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसके विवाहित होने का सच युवती के सामने आ गया। इसके बाद युवती ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।मामला हरिद्वार जनपद की लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि पिछले साल उसकी मुलाकात निकट के…

Read More

प्रदेश के पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन व पुर्नवास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हर जनपद से पांच गांवों को योजना के लिए चयनित किया जा रहा है। पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार कई महत्तवपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार लक्सर पहुंचे मदन कौशिक…

Read More

बाइक की टक्कर से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, रायसी निवासी संदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 25 अक्टूबर को वह अपने पुत्र के साथ रायसी में एक बर्तन की दुकान पर बर्तन खरीदने के लिए आया था। जैसे ही उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर रोकी, तभी हबीबपुर कुड़ी गांव की ओर से बाइक लेकर आ रहे आरोपी सरजीत निवासी ग्राम रघुनाथपुर उर्फ बालावाली ने तेजी और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी गर्दन और…

Read More

एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर कब्जा करने और पॉपुलर के पेड़ उखाड़ देने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसे एससी एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दी। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार, नगर के सीमली निवासी मुकेश शर्मा ने तहरीर में बताया कि उनकी नगर से सटी हुई कृषि भूमि है। निकट के ही कुछ व्यक्ति उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि, 25 जनवरी को आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और खेत में…

Read More

श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी बबलू ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद उन्होंने उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डालकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया। लेकिन उनका गुनाह छिप न सका। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी संरक्षण में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को श्यामपुर थाना क्षेत्र के लाहडपुर निवासी महिला पूजा ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि रात के समय शराब के नशे में उसके पति बबलू ने…

Read More

लक्सर में रेलवे ओवर ब्रिज पर हुए गड्ढों पर पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने आंदोलन की चेतावनी के बाद आखिरकार विभाग की नींद टूटी। असके बाद रातोंरात विभाग ने पैचवर्क कराकर आरओबी की उखड़ी सड़क और गड्ढों की मरम्मत का कार्य कराया। गड्ढे भरने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिली है। कई राहगीरों ने रविंद्र आनंद को धन्यवाद भी दिया।हरिद्वार जनपद के लक्सर में रेलवे ओवर ब्रिज पर कई स्थानो से सड़क उखड़ी होने के साथ ही यहां सड़क के बीचों बीच गहरे गड्ढे बन गए थे। इन गड्ढों से ओवरब्रिज में लगे सरिए बाहर निकल…

Read More

शिक्षा का अधिकार अधिनियम ( आरटीई ) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया को विभाग ने आगे बढ़ा दिया है। अभिभावक अब 6 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करा सकेंगे। 17 अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लाटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर आय वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 5 मार्च से आरंभ हो गई है। 6 से 15 मार्च…

Read More

कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित श्रेणी के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लकड़ी बेचकर जमा की गई नकदी, चोरी में प्रयुक्त ट्रक और कुल्हाड़ी व आरा बरामद किए गए हैं।लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी अलाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28 मार्च की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके खेत में खड़े शीशम के 2 व नीम का 1 पेड़ काटकर वाहन में चोरी कर ले गए थे। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज…

Read More

भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। बीच बचाव करा रही परिवार की महिला और दूसरे सदस्य की भी पिटाई की गई। पुलिस ने नामजद सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के जसोदरपुर गांव निवासी वसीम अली ने तहरीर में बताया कि गांव के ही एक परिवार के साथ उनका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। 30 मार्च को वह अपनी भूमि पर नींव भरने का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के अमजद,…

Read More