वरिष्ठ कांग्रेस नेता अदनान नवाज खान को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेसियों की ओर से ऐथल में आयोजित किए गए समारोह में अदनान नवाज खान का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अदनान के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी।
ऐथल हाउस में आयोजित स्वागत समारोह के बाद प्रेस वार्ता में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि विविधताएं ही हमारे देश की खूबरसूरती हैं। धर्म, जाति, वैमनस्य से ऊपर उठकर समाज में आपसी सौहार्द, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन से मिली जिम्मेदारी के साथ उनका प्रयास रहेगा कि समाज के हर व्यक्ति की आवाज संगठन तक और संगठन की नीतियां जनता तक पहुंचे।जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश वर्मा संजय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की भागीदारी की बात की है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसी सोच और भरोसे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समारोह में जिला उपाध्यक्ष संजीव लोचन गुड्डू, सनव्वर अली राजा, कमलकांत मुखिया, तपन बनर्जी, राहुल वाल्मीकि, शमशाद अली, रवि चैधरी, असलम, शमशाद, फिरोज सिद्दकी, रजत कुमार, गुफरान अंसारी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

