Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
अपने कार्य और सेवा से क्षेत्र में हर वर्ग का दिल जीत रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करने और और मातृशक्ति के सम्मान व आशीर्वाद के लिए पहल की है। युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सचिन अग्रवाल 21 अगस्त को लक्सर में मैराथन आयोजित करेंगे। वहीं, मातृशक्ति के सम्मान और आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए वह रक्षाबंधन पर्व पर पांच दिवसीय रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं।भाजपा के प्रांतीय नेता सचिन अग्रवाल ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते कुछ लोग युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे…
बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने स्वराज फाउंडेशन के साथ मिलकर पहल की है। पूर्व राज्यमंत्री की पहल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वराज फाउंडेशन और लक्सर विकास समिति की ओर से लक्सर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर उच्च व तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।लक्सर विकास समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आज के दौर में युवाओं…
एक युवक को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक का बैंक खाता खुलवाकर म्यूल खाते के तौर पर उसका इस्तेमाल आॅनलाइन धोखाधड़ी कर हड़पी गई रकम को इधर से उधर करने में किया गया। आरोपियों ने महज 10 दिनों में ही बैंक खाते में 7 लाख से अधिक का लेनदेन कर दिया। आरोप है कि, यह रकम आॅनलाइन फ्राॅड से हड़पी गई थी। लेनदेन की जानकारी होने पर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक ने बैंक खाता फ्रीज कराने के साथ ही पुलिस को शिकायत…
निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद तबीयत बिगडने़ और उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऐथल स्थित भारत क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक पर कोई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं मिला। जांच में यहां कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि ऐथल में संचालित भारत क्लीनिक में प्रसव के दौरान सीधडू गांव निवासी एक महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। महिला को लक्सर के अस्पताल और इसके बाद देहरादून रेफर किया…
लक्सर। एच आर पब्लिक स्कूल लक्सर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। काॅलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरूआत की। चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसके लिए विद्यार्थियों को जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनना होगा। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान…
मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के दसवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 55 लाख 40 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप…
हरिद्वार जनपद के महेश्वरी गांव में घर में अकेली मौजूद देवरानी – जेठानी पर गांव के ही तीन लोगांे ने घर में घुसकर लाठी – डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को घर के बाहर खींचकर उनकी पिटाई की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी उषा देवी ने शिकायत कर बताया कि 28 जुलाई की रात को उनके पति संजय कुमार ड्यूटी पर गए थे। घर मंे वह और उनकी देवरानी मोना अकेले थे।…
उत्तराखंड के पौड़ी में हुए सड़क हादसे में मृत एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव शनिवार को उनके पैतृक गांव लक्सर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। एक साथ परिवार के छह सदस्यों के जनाजे उठे तो यहां मौजूद हर एक शख्स की आंखे नम हो गई। एक हादसे ने लक्सर निवासी एक भरे पूरे परिवार की खुशियों को छीनकर बच्चे और बड़ों को बेसहारा कर दिया।शुक्रवार को देवप्रयाग – पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो कार के खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी…
बारिश के बीच हरिद्वार हाईवे पर यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खेत में पलट गई। हादसे में मिनी बस में सवार एक युवती, दो महिलाएं और तीन पुरुषों को चोट आई। जबकि दूसरे यात्री बाल – बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। चोटिल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।हादसा गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे हुए। घटनाक्रम के अनुसार, लक्सर – हरिद्वार हाईवे पर संचालित होने वाली एक मिनी बस दोपहर के समय हरिद्वार…
मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर में कैंसर वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ की ओर से कैंसर जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को कैंसर के कारण और इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय के जानकारी दी।विद्यालय के प्रबंधक जसवीर सिंह, निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य कुसुम देवी और सोसायटी के नेशनल कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की। राहुल तिवारी जी ने बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया, उन्होंने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बच्चों को बताया उसके पश्चात उन्होंने कैंसर से बचने…
