मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर में कैंसर वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ की ओर से कैंसर जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को कैंसर के कारण और इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय के जानकारी दी।
विद्यालय के प्रबंधक जसवीर सिंह, निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य कुसुम देवी और सोसायटी के नेशनल कोऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की। राहुल तिवारी जी ने बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया, उन्होंने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बच्चों को बताया उसके पश्चात उन्होंने कैंसर से बचने के उपाय भी बताएं। उन्होंने बताया कि हमें तंबाकू, गुटका, पान मसाला, बीडी, सिगरेट, सिगार आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
प्रबंधक जसवीर सिंह ने बताया कि अगर हम अपने खान-पान में नियमित तौर से हरे पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, नींबू, खरबूजा आदि का सेवन करें, अपने शरीर के सभी अंगों को साफ सुथरा रखें, शरीर के सभी अंगों को प्राकृतिक रूप से क्रिया करने दे,स्वच्छ जल का भरपूर मात्रा में सेवन करें तथा हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाए तो हम कैंसर जैसी बीमारी से काफी हद तक बच सकते हैं।
निदेशक दिविग्यज प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य कुसुम देवी ने बच्चों से व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में विनय कश्यप, असलम अंसारी, अंकित कुमार, बृजेश कुमार, महिपाल सिंह, अमित कुमार निशांत कुमार,दीपक सैनी, बालेश देवी, रंजना देवी, आंचल चैधरी, प्रियांशी ठाकुर, स्वाति दत्त, काव्या भाटी, योगिता, निधि, भावना अग्रवाल, पूजा शर्मा, मान्यता, शबनम, आरती, शिखा गुप्ता, पुनीत धीमान आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
0
Previous Articleएसएसपी ने किया तीन पुलिस चौकियों के नए भवनों का लोकापर्ण

