सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से प्रोफाइल बनाकर एक युवक और युवती के फोटो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक अजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाया। इसके बाद उसने गांव की ही एक युवती के साथ उसकी फोटो को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फर्जी प्रोफाइल से उन्हें फाॅलो किया गया तो उन्हें इसका पता चला। उन्होंने इस पर कार्रवाई करने की बात कही। इसी दौरान एक नंबर से उनके मोबाइल फोन पर काॅल आई। जिसमें फोनकर्ता ने उन्हें एडिट फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए धमकाया गया। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
फर्जी प्रोफाइल युवक – युवती की फोटो अपलोड की
0
Previous Articleवन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के आरोप पर विभाग ने शुरू की जांच
Next Article लक्सर को मिल सकती है ट्रेनसेट डिपो की सौगात

