आईपी इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। रविवार को समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में छात्र – छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के चेयरमैन सचिन मित्तल ने दीप प्रज्वलित और पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से खेल भावना के साथ परस्पर सहयोग की भावना का संचार होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। निदेशक अमन मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ नई ऊर्जा मिलती है। जीवन में अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना का होना बेहद जरूरी है। समारोह में दौड़, कबड्डी, वाॅलीबाॅल, खो – खो, रुमाल झपटा सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदित्य, प्रिंस, हेमंत, वेदांत, सार्थक, अभिनव, माणिक, मोहित, मयंक, आर्यन, प्रियांशु, नैतिक, कार्तिक, सृष्टि, प्रियांशी, आराध्या, अनुष्का, राधिका, अक्षरा, खुशबू, नीलाक्षी, चाहत, तनिष्का, गुंजन, मिंकी, दीपांशी, आकांक्षा, वंश, आयुष, विशू, आयुष, अक्षय, शिवांशु, कार्तिक को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य समीक्षा परमार, उप प्रधानाचार्य सोनू चैहान सहित शिक्षकों ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकानाएं दीं। इस दौरान विद्यालय के छात्र -छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
खेल मैदान में दिखा जोश और जुनून, आईपी इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन
0
Previous Articleएचआर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच

