उत्तराखंड में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर लक्सर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनसभा में शामिल होने के लिए हरिद्वार जनपद के लक्सर से हजारों की संख्या में समर्थक रवाना हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में महाराजपुर से विधानसभा क्षेत्र के मार्गों से होते हुए बड़ी संख्या में कारों का काफिला समर्थकों के साथ जनसभा स्थल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह नजर आया।
वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल पिछले कई दिनों से जनसभा को सफल बनाने के लिए लक्सर क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों से संपर्क किया तथा अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की थी। उनके इस अभियान के चलते बड़ी संख्या में समर्थक जनसभा में शामिल होने के लिए तैयार हुए।शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत समर्थक अपने वाहनों के साथ एकत्र हुए। इसके बाद सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में कारों का काफिला रवाना हुआ। काफिले में शामिल समर्थकों में जनसभा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिचायक बताया।इस अवसर पर सचिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं।लक्सर से बड़ी संख्या में समर्थकों के रवाना होने से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली। जनसभा में भागीदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।


