बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने स्वराज फाउंडेशन के साथ मिलकर पहल की है। पूर्व राज्यमंत्री की पहल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वराज फाउंडेशन और लक्सर विकास समिति की ओर से लक्सर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर उच्च व तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
लक्सर विकास समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आज के दौर में युवाओं के लिए रोजगार सबसे महत्तवपूर्ण विषय है। योग्यता के बावजूद रोजगार से वंचित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए समिति स्वराज फाउंडेशन के साथ मिलकर 25 अगस्त को जे एस एस नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी (लक्सर) में विशाल रोजगार मेले का आयोजन करेगी।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं बी.टेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। मेले में स्थानीय एवं बाहरी विभिन्न इंडस्ट्री और कंपनियों में 1200 से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनाने के लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं। स्वराज फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल पराशर ने बताया कि इच्छुक युवा 25 अगस्त को काॅलेज में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए रविंद्र आनंद की पहल
0
Previous Articleइधर बैंक में खुला खाता, उधर खाते में आ गए सात लाख
Next Article युवा जोश और नई उड़ान के साथ दौड़ेंगे युवा

