Author: jan paksh

भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। बीच बचाव करा रही परिवार की महिला और दूसरे सदस्य की भी पिटाई की गई। पुलिस ने नामजद सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के जसोदरपुर गांव निवासी वसीम अली ने तहरीर में बताया कि गांव के ही एक परिवार के साथ उनका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। 30 मार्च को वह अपनी भूमि पर नींव भरने का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के अमजद,…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में प्रबुद्ध जन गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजेंद्र पंत और वरिष्ठ कार्यकर्ता वेदप्रकाश ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजेंद्र पंत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक शताब्दी से देश को सशक्त और अजेय बनाने के लिए कार्य कर रहा है। संघ के कार्यकर्ता आज हर क्षेत्र में राष्ट्र की प्रगति ओर देश को मजबूती दिलाने के कार्य में अपना योगदान…

Read More

तीस बीघा जमीन बेचने के नाम पर दिल्ली के कारोबारियो सें 4 करोड़ की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। कारोबारियों और हरिद्वार जनपद निवासी लोगों के बीच 5.40 करोड़ में जमीन का सौदा हुआ था। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। उल्टा जमीन पर तारबाड़ करने गए कारोबारियों को धमकी दी। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।नई दिल्ली के निवासी अनिल सिंघल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें जमीन की आवश्यकता थी। ज्वालापुर निवासी उनके एक व्यक्ति ने फोन पर उनसे संपर्क किया। इसके…

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी के साथ अभद्रता और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, लक्सर सीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ. अनमोल सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि 18 मार्च को वह अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 7 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल करके उन्हें मिलने के लिए बोला। फोन सुनकर वह इमरजेंसी कक्ष से बाहर आए तो यहां मौजूद आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता…

Read More

ईद के दिन रायसी में हुई फायरिंग की घटना में नया मोड़ आ गया है। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी नमाज पढ़ने गए परिजन पर धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने नामजद 17 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है शनिवार की सुबह ईद की नमाज पढ़ने के लिए रायसी में ईदगाह पर गए खेड़ी खुर्द गांव के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मामले मेंं एक पक्ष के रिजवान ने गांव के आरोपी आस मोहम्मद,…

Read More

आजाद समाज पार्टी के नेता समाजसेवी इकराम हसन ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में पहुंचे आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को समाप्त करने के लिए आपसी वैमनस्य और भेदभाव को भुलाकर एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। आजाद समाज पार्टी समाज के बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। शनिवार देर शाम को नगर के बसेड़ी गांव में आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता इकराम हसन के आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ईद का पर्व परस्पर…

Read More

कोतवाली क्षेत्र में ईद के दिन हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामला पांच वर्ष पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद में चार लोगों की हत्या से जुड़ा है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव में वर्ष 2021 में चार लोगों की हत्या के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना चला आ रहा है। शनिवार को ईद के दिन एक पक्ष के रिजवान, राव यूनूस, रजब और परवेज ईद की नमाज पढ़ने रायसी गए थे।…

Read More

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी के साथ अभद्रता कर धमकी देने का मामला सामने आया है। चिकित्साधिकारी ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज कर धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ. अनमोल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत दिवस वह अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद थे। रात करीब 7 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने उनसे मिलने की बात…

Read More

विद्यालय से एलीपीजी सिलिंडर और चावल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी की जमानत याचिका अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने खारिज कर दी है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 की रात को किसान इंटर कॉलेज भुरनी खतीरपुर में घुसकर चोरों ने यहां रखे दो एलपीजी सिलिंडर और एमडीएम के लिए रखा गया 33 किलोग्राम चावल चोरी कर लिया था। विद्यालय के चौकीदार रामपाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना का खुलासा करते हुए…

Read More

ममेरे भाई संग परीक्षा देकर लौट रहे इंटरमीडिएट के छात्र पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद छह युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को इंटर की परीक्षा के बाद बसेड़ी मार्ग स्थित एक विद्यालय के बाहर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। मामले में नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी कमल नारायण सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि दोपहर करीब 5 बजे उनका पुत्र और भांजा दोनों बसेड़ी मार्ग स्थित एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर…

Read More