उत्तराखंड के पौड़ी में हुए सड़क हादसे में मृत एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव शनिवार को उनके पैतृक गांव लक्सर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। एक साथ परिवार के छह सदस्यों के जनाजे उठे तो यहां मौजूद हर एक शख्स की आंखे नम हो गई। एक हादसे ने लक्सर निवासी एक भरे पूरे परिवार की खुशियों को छीनकर बच्चे और बड़ों को बेसहारा कर दिया।
शुक्रवार को देवप्रयाग – पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो कार के खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल, उनकी पत्नी शब्बो, बेटा अरमान और अमन और बेटी अनाविया व भाई गुफरान की दर्दनाक मौत हो गई। अफजाल का बेटा अरहम घायल है। अफजाल ठेकेदारी का कार्य करते थे। इन दिनों पौड़ी में कार्य के चलते वह वहीं पर रह रहे थे। कांवड़ की छुट्टियां होने पर वह परिजन को घुमाने के लिए पौड़ी लेकर जा रहे थे। लक्सर से सुबह सात बजे वह बोलेरो वाहन से पौड़ी के लिए रवाना हुए थे। अफजाल के भाई गुफरान उनके साथ गए थे, जबकि गुफरान की पत्नी अपने बेटे के साथ ज्वालापुर अपने मायके गई थीं। घर में उनकी मां नफीसा थीं। शुक्रवार की दोपहर हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। शनिवार को उनके शव पैतृक गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिवार के महिला और पुरुष सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि नियति ने एक ही पल में हसंते खेलते एक पूरे परिवार को समाप्त कर दिया है। शवों के पहुंचने से पहले ही यहां हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। परिवार वालों का रोना देख उनकी भी आंखों में आंसू नजर आए। हर कोई हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत को सितम बताते हुए परिवार के सदस्यों के प्रति सहानुभूमि जताता नजर आया। दोपहर के समय जब छह जनाजे एक साथ उठे तो पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे, बड़े बुजुर्ग हर कोई गमगीन नजर आया। स्थानीय ग्रामीणों के अलवा जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान गांव में कई घरों में चूल्हे नहीं जले। हर कोई परिवार के दुख में शामिल नजर आ रहा था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
एक साथ उठे छह जनाजे तो पसीज गया हर किसी का कलेजा
0
Previous Articleहादसा: बारिश में हरिद्वार हाईवे पर पलटी मिनी बस

