त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिले, इसके लिए रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी के तहत अब रेलवे ने उत्तराखंड से मध्य प्रदेश के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। इससे त्योहारों के दौरान दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
त्योहारों के दौरान रेलवे ने जबलपुर से हरिद्वार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01703 – 04 जबलपुर – हरिद्वार – जबलपुर पूजा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 8 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच दोनों ओर से 7 – 7 फेरे संचालित की जाएगी। जबलपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 3ः30 पर रवाना होकर ट्रेन कटनी, दमोह, सागौर, बिना मलखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़ खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी, रुड़की होते हुए अगले दिन दोपहर 2ः20 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 3ः10 पर रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन शाम 4ः20 पर जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों का आवागमन में सुविधा मिलेगी।

