लखनऊ मंडल मंे लखनऊ रेलवे स्टेशन पर परिचालन सुधार से संबंधित कार्यों के दौरान 16 सितंबर से 12 अक्टूबर के मध्य पूर्ण और आंशिक ब्लाॅक के दौरान ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। इस दौरान मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट व कुछ ट्रेनों के मार्ग और प्लेटफार्म में परिवर्तन किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते गाड़ी संख्या 54331 – 32 लखनऊ – बालामऊ – लखनऊ एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 54337 – 38 शाहजहांपुर – लखनऊ – शाहजहांपुर एक्सप्रेस ट्रेनों को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच आलमनगर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसके अलावा योगनगरी – ऋषिकेश – प्रयागराज संगम – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, हावड़ा – देहरादून – हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून – बनारस – देहरादून एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम – बरेली – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, देहरादूून – हावड़ा – देहरादून एक्सप्रेस, सहारनपुर – प्रयागराज संगम – सहारनपुर, शक्तिनगर – टनकपुर – शक्तिनगर एक्सप्रेस, सिंगरौली टनकपुर – सिंगरौली एक्सप्रेस, दानापुर – आनंद विहार टर्मिनल – दानापुर एक्सप्रेस, बरौनी – अंबाला कैंट – बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर उतरेटिया – ट्रांसपोर्टनगर – आलमनगर के रास्ते चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों को उतरेटिया और आलमनगर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

