Author: jan paksh

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दो और झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी के नए भवन का लोकापर्ण किया। तीनों पुलिस चौकियां जर्जर किराए के भवनों में संचालित हो रही थीं। एससएसपी ने पूजा – अर्चना के बाद लक्सर कोतवाली क्षेत्र में आने वाली बाजार पुलिस चौकी और रायसी पुलिस चौकी व झबरेड़ा थाना क्षेत्र में आने वाली लखनौता पुलिस चौकी का लोकापर्ण किया। एसएसपी नवनीत सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर का निरीक्षण किया और चौकी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी के संचालन से क्षेत्र…

Read More

सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो लक्सर को बड़ी सौगात मिल सकती है। रेलवे विभाग लक्सर में ट्रेनसेट डिपो स्थापित किए जाने की संभावनाएं टटोल रहा है। ट्रेनसेट डिपो की स्थापना के लिए यहां फिजीबिलिटी सर्वे की प्रक्रिया आरंभ की गई है। प्रवर मंडल यांत्रिक अभियंता की ओर स्टेशन अधीक्षक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित संबंधित विभागों को सर्वे और रफ साइट स्केच तैयार करने के लिए लिए नामित करते हुए पत्र भेजा गया है फिलहाल दिल्ली, शकूरबस्ती और लखनऊ सहित महत्तवपूर्ण स्थानों पर ही ट्रेनसेट डिपो संचालित हो रहे हैं। वंदे भारत ट्रेनों के बढ़ते परिचालन और ट्रेनों के…

Read More

सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से प्रोफाइल बनाकर एक युवक और युवती के फोटो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक अजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाया। इसके बाद उसने गांव की ही एक युवती के साथ उसकी फोटो को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फर्जी प्रोफाइल से उन्हें फाॅलो किया गया तो उन्हें इसका पता चला। उन्होंने इस…

Read More

वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के आरोप पर विभाग हरकत में आया है। उप वन संरक्षक ने आरोपों का संज्ञान लेते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने मामले में जांच शुरू करने के साथ ही आरोपों के संबंध में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से साक्ष्य मांगे हैं।उप वन संरक्षक की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की ओर से हरिद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत वन क्षेत्र में अवैध पातन, खनन एवं शिकार जैसी अवैध…

Read More

लक्सर। वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी सचिन अग्रवाल की ओर से ग्रामीणों को उनके द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई। सचिन अग्रवाल की ओर से मुंडाखेड़ा कलां गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में रक्तवीरों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। भाजपा के प्रांतीय नेता समाजसेवी सचिन अग्रवाल की ओर से आयोजित शिविर की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रक्तदान से इसकी आवश्यकता को पूरा किया…

Read More

पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने पर पति अपना आपा खो बैठा। युवक थार में सवार होकर ससुराल पहुंचा और दुकान पर बैठे पत्नी के भाई पर एक के बाद एक तीन फायर झांेक दिए। गोली लगने से युवक घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इससे इलाके मे अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी दुकानें छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक एक जनप्रतिनिधि का पूर्व में करीबी रहा बताया गया है।मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर…

Read More

महिला ने अपने पति पर कांच की टूटी बोतल से हमला करने और एकतरफा तीन तलाक बोलकर छोड़ देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस उसके पति शमशाद निवासी बिझौली कोतवाली मंगलौर और मुकर्रम व शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली के रणसूरा गांव निवासी आईशा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2023 को शमशाद के साथ हुई थी। 3 अक्टूबर को उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। लेकिन एक सप्ताह के बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने पिता के साथ मायके…

Read More

नगर में दिनदहाड़े दंपती पर फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी समीर उर्फ आसू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। घटना में अन्य आरोपियांें की भूमिका की जांच की जा रही है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नगर के लक्सरी गांव वार्ड निवासी जावेद ने तहरीर देकर बताया था कि पड़ोस के रहने वाले आरोपी समीर उर्फ आसू ने अपने भाई साहिल, आमिश, पिता रहीस और एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर उनके पिता शमशाद व मां पर जान…

Read More

लक्सर – रुड़की हाईवे पर यात्रियों को ले जा रही बस और खनन से भरे ट्रक के बीच आमने – सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और बस में सवार 20 से अधिक यात्री बाल – बाल बच गए। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर के समय हुआ। रुड़की की ओर से एक बस लक्सर आ रही थी। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। डौसनी गांव के निकट लक्सर की ओर से जा रहे खनन से भरे…

Read More

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सीआईयू और साइबर सेल की टीम के साथ साइबर ठगी की वारदातों में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नगर में दो काॅमन सर्विस सेंटर संचालकों से धोखाधड़ी कर 1.71 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी अंकित चौहान और विशाल चौहान निवासीगण शाहपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से 1.48 लाख की नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।             सीओ देवंेद्र सिंह नेगी ने बताया कि 31 की देर शाम को नगर में सीएससी चलाने वाले…

Read More