महिला ने गांव के ही युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि, युवक अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, हरिद्वार जनपद की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की रात को वह घर में अकेली थी। उनके पति और परिजन ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान गांव का ही आरोपी युवक उनके घर में घुस आया और गलत नीयत से उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि, युवक ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए और रास्ते का दरवाजा बंद कर युवक को पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि, युवक काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा है। उसने पूर्व में भी उनके साथ गलत हरकत की थी। उस समय जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में युवक को उनके राखी बंधवाकर मामले में समझौता करा दिया गया था। लेकिन आरोपी इसके बाद भी उन्हें अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता आ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

