नगर के अतिव्यस्त हरिद्वार मार्ग पर ठगों ने एक युवक से 10 हजार की रकम हड़प ली। युवक बैंक में पैसे जमा कराने गया था, जहां बाइकसवार दो युवकों ने आॅनलाइन रकम खाते में भेजने का झांसा देकर उसके पास मौजूद 10 हजार की रकम हड़प ली और भाग निकले। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।लक्सर के सीमली निवासी सन्नी कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह नगर के हरिद्वार मार्ग स्थित एसबीआई शाखा में 10 हजार रुपये जमा करने के लिए निकला था। बैंक में अवकाश होने पर वह खाते में पैसा जमा कराने के लिए निकट स्थित एसबीआई की मिनी शाखा में जा रहा था। शाखा के पास ही बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उससे कहा कि उन्हें कैश की आवश्यकता है। वह उन्हें 10 हजार कैश दे दे, यह रकम वह उसके खाते में आॅनलाइन ट्रांसफर कर देंगे। सन्नी उनकी बातों में आ गया। उन्होंने सन्नी के खाते का बार कोड लिया और अपने मोबाइल से रकम ट्रांसफर करने लगे। इस दौरान उन्होंने सन्नी से 10 हजार रुपये ले लिए। लेकिन रकम उसके खाते में ट्रांसफर नहीं की। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, आरोपी उसे बातों में उलझाकर बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। बाद में सन्नी को ठगी का अहसास हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आॅनलाइन रकम ट्रांसफर का झांसा देकर हड़पे 10 हजार
0
Previous Articleखानपुर में हरीश रावत की दस्तक, बदलेगा चुनावी समीकरण?

