मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच आयोजित की गई राखी मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर और आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के चेयरमैन जसवीर सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के बीच स्नेह और अटूट समर्पण का पर्व है। यह पर्व भाई बहन के प्यार को समर्पित है। प्रबंध निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें भाई बहन के बीच सुरक्षा और आदर का संदेश देता है। प्रधानाचार्य कुसुम देवी ने कहा कि त्योहार आपसी भेदभाव और वैमनस्य को भुलाने का संदेश देते हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और सभी शिक्षक एक परिवार हैं।
राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 6 के इशांत और श्रेष्ठ ने पहला, कक्षा 7 के कार्तिक ने दूसरा व कक्षा 5 के यश आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आदित्य, उत्सव, अध्ययन, अदिति, नीलांशी, यीशु, दीक्षित की राखियां भी सराही गई। प्रतियोगिता में ऋषभ, दिव्यांश, यक्ष पांचाल, अहम, सम्राट, विद्युत, आरव, अद्विक, आरव धीमान, काव्या, वेदांत, माहिरा, अब्बान, आरव, मान्या, श्री, वंशिका, खुशी, अयांश, तक्षवी, ऋषभ गौतम, गुरमीत, अर्थव, अभय प्रताप, शिवांशी, इशांत सहित विद्यालय के छात्र – छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान विनय कश्यप, असलम अंसारी, अरुण कुमार, दीपक सैनी, पुनीत धीमान, निशांत कुमार, अमित कुमार, किशोर कुमार, रविकांत आर्या, महिपाल सिंह, अंकित कुमार, बृजेश कुमार, रश्मि चैधरी, शिखा गुप्ता, बालेश देवी, रंजना देवी, आंचल चैधरी, सपना चैधरी, प्रियांशी, योगिता, रीता गुप्ता, आरती देवी, निधि धीमान, पूजा शर्मा, वासु धीमान, भावना अग्रवाल, लता चैधरी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

