मानदेय वृद्धि सहित अपनी मांगों को लेकर 22 दिनों से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दर्द पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने साझा किया। तेज धूप के बीच धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे रविंद्र आनंद ने कहा कि आंदोलन में वह हर कदम पर उनके साथ हैं।
गौरतलब है कि, मानदेय में वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1 अप्रैल से आंदोलन कर रहीं हैं। 9 अप्रैल से लक्सर ब्लॉक में कार्यकर्ता और सहायिकाएं धरने पर बैठी हैं। बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि सरकार को कार्यकर्ताओं की मांगों को सुनकर उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए। लेकिन उनकी मांगों को सुना भी नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनहीन होकर कार्य कर रही है। उन्हांने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि आंदोलन में हरकदम पर वह उनके साथ खड़े हैं। कार्यकर्ताआें की मांगों को विभागीय अधिकारियों और शासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश सदस्य अंजू, ब्लॉक अध्यक्ष संतो देवी सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रविंद्र आनंद ने साझा किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दर्द
0
Previous Articleमहिला आरक्षण बिल पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा : बालेश्वर सिंह

