मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली दस ट्रेनों को 18 फरवरी से 2 मार्च के मध्य शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इनमें लक्सर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम के पचासवें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 1509 – 10 लालगढ़ – डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी – बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज संगम – बरेली एक्सप्रेस, 22453 – 54 लखनऊ – मेरठ सिटी एक्सप्रेस, 12237 वाराणसी – जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली – लखनऊ एक्सप्रेस 12430 नई दिल्ली – लखनऊ एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली – राजगीर एक्सप्रेस ट्रेनों को 18 फरवरी से 2 मार्च तक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

