मंदिर में रह रहे सेवादार की हत्या कर दी गई। सेवादार का शव सुबह मंदिर परिसर में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।
घटना हरिद्वार जनपद की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर क्षेत्र में हुई। गांव निवासी संजय सैनी ने गांव में ही अपने दिवंगत भाई की समाधि बनाई है। इसके निकट ही उसने बालाजी मंदिर भी बनाया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के गोधना गांव निवासी राजपाल ( 65 वर्ष ) बीते करीब चार महीनों से यहां रहकर सेवा कर रहा था। वह मंदिर परिसर में ही रहता था। रविवार की सुबह जब संजय मंदिर गए तो राजपाल यहां मृत पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और यहां वहां खून बिखरा था। सूचना पर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी और कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चुरी भेज दिया है। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव
0
Previous Articleविवाहित युवक ने स्वयं को बताया तलाकशुदा, युवती संग किया ऐसा काम

