शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच एक ऑंल्टो कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक बाल – बाल बच गए। दोनों को मामूली चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जगजीतपुर गांव निवासी वंश और रफल ऑल्टो कार से जगजीतपुर से लक्सर की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब वह लक्सर – हरिद्वार हाईवे पर सीमेंट फैक्टरी के समीप पहुंचे तभी घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण कार चालक सड़क पर खड़े डंपर को नहीं देख सका और कार पीछे से डंपर में टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति बाल – बाल बच गए। दोनों को मामूली चोट आई। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि खराबी आने के कारण डंपर रात से ही सड़क पर खड़ा था। घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। कार सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कोहरे में डंपर से टकराई कार
0
Previous Articleअब मई तक बंद रहेगा इन ट्रेनों का संचालन
Next Article सपनों और आकांक्षओं के बीच विदाई के भावुक पल

