सस्ते गल्ले की दुकान के निरीक्षण के दौरान राशन विक्रेता और पूर्ति निरीक्षक के बीच हाथापाई के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने राशन विक्रेता पर अभद्रता और हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। तहरीर पर महिला राशन विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरिद्वार जनपद की लक्सर तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 जनवरी को नगर के लक्सर गांव वार्ड निवासी एक कार्डधारक की शिकायत पर वह वार्ड में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने महिला राशन विक्रेता से चाबी लेने के बाद दुकान में मौजूद खाद्यान्न का निरीक्षण किया। आरोप है किए इसी दौरान महिला राशन विक्रेता ने कुछ अन्य महिलाओं के साथ उनका घेराव कराया जिससे वह खाद्यान्न का निरीक्षण नहीं कर सकीं। इस पर उन्होंने दुकान को सील करने की कार्रवाई शुरू करते हुए दुकान को ताला लगाने का प्रयास किया। लेकिन राशन विक्रेता ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। घटना की वीडियो उनके पास सुरक्षित है। पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता पर अभद्रताए हाथापाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाने के साथ ही अपनी जान को भी खतरा जताया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी राशन विक्रेता सुषमा देवी के विरूद्ध अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता के आरोप में राशन विक्रेता पर केस दर्ज
0
Previous Articleसपनों और आकांक्षओं के बीच विदाई के भावुक पल

