साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से निकाली 1.13 लाख की रकमऑनलाइन ऑर्डर के बाद फोन पर भेजा था लिंकसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.13 लाख की रकम निकाल ली। ठगी के शिकार पीड़ित ने साइबर सैल और कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार, लक्सर नगर निवासी आनंद कुमार ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी ने ऑनलाइन स्टोर से कपड़े आर्डर किए थे। इस दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने स्वयं को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए आर्डर की जानकारी ली और इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजा। आनंद के अनुसार, लिंक पर क्लिक करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 13 हजार 487 रुपये की रकम निकल गई। फोन पर लगातार मैसेज आने पर उन्हें पैसे निकाले जाने का पता लगा। उन्होंने बैंक के साथ ही साइबर सैल को मामले की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भी ठगी के संबंध में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से निकाली 1.13 लाख की रकम
0
Previous Articleमिठाई विक्रेताओं को ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और उपयोग की तारीख

