एच आर पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सत्र समाप्ति पर इंटरमीडिएट के छात्र – छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान छात्र – छात्राओं के साथ शिक्षक भी भावुक हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा धैर्य, परिश्रम और एकाग्रता से प्रयास करने पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा विद्यार्थियों के जीवन का यह महत्तवपूर्ण पड़ाव है। वह अनुशासन, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़कर लक्ष्यों को हासिल करें। समारोह में दीपक सिंह को मिस्टर एचआर और सृष्टि प्रकाश को मिस एचआर चुना गया। आदित्य शर्मा को मिस्टर और जिया अंसारी को मिस ईवनिंग, अरमान सिंह और मन्नत शर्मा को मिस्टर और मिस ऑलराउंडर, हिमांशी को मिस साहित्यकार, आयुष कुमार को मिस्टर टेक्नोलॉजी विजार्ड, गुरताज सिंह, मिस्टर डायनेमिक प्लेयर और सिमरनजीत कौर मिस आर्टिस्ट मेस्ट्रो चुनीं गई। प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कॉलेज के वाइस चेयरमैन शिवम अग्रवाल और प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सपनों और आकांक्षओं के बीच विदाई के भावुक पल
0
Previous Articleकोहरे में डंपर से टकराई कार

