बकाया विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफी की मांग जोर पकड़ रही है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में लक्सर विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने देहरादून पहुंचकर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव से मुलाकात की। उन्होंने एमडी को ज्ञापन सौंपकर सरचार्ज माफी की मांग की। पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर समिति ने लक्सर में विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था।
शुक्रवार को समिति से जुड़े लोग पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद के साथ लक्सर से देहरादून रवाना हुए। देहरादून में प्रबंध निदेशक से मिलकर रविंद्र आनंद ने बताया कि खादर क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों और आमजन की आर्थिकी प्रभावित हुई है। आर्थिक संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिलों पर सरचार्ज और दूसरे अधिभारों की वसूली असंवेदनशील और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने एमडी को सौंपे गए ज्ञापन में लक्सर के आपदा प्रभावित उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों पर लगे सरचार्ज और अधिभार समाप्त किए जाने, विलंब शुल्क हटाने और कमजोर आर्थिक तबके के उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिलों को किस्तों में वसूल किए जाने की मांग की। रविंद्र आनंद ने कहा कि आपदा से प्रभावित उपभोक्ताओं पर और अधिक भार डाले जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शीघ्र विभाग और सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता तो क्षेत्रवासियों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रगति कुमार मान, दीपक निमरनिया, नवीन सिंह चौहान सहित कई लोग शामिल रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र आनंद ने उठाई विद्युत बिलों पर सरचार्ज माफी की मांग
0
Previous Articleपूर्ति निरीक्षक से अभद्रता के आरोप में राशन विक्रेता पर केस दर्ज

