होली पर्व के दौरान उत्तराखंड से बिहार की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने हरिद्वार से मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा योगनगरी ऋ़षिकेश से उदयपुर सिटी के लिए भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेनों को लक्सर और रुड़की मंे भी ठहराव दिया गया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04301 – 02 हरिद्वार – मुजफ्फरपुर – हरिद्वार होली स्पेशल ट्रेन का संचालन हरिद्वार से 25 व 28 फरवरी और 3 मार्च सुबह 11ः45 को किया जाएगा। मुजफ्फरपुर से 26 फरवरी और 1 व 4 मार्च को दोपहर 2ः45 पर ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन को लक्सर,नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गांेडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पनिया हवा, बागाह, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, ओर चकिया रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। जबकि 09609 – 10 योगनगरी ऋषिकेश – उदयपुर सिटी – योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक उदयपुर जंक्शन से दोपहर 1ः45 पर रवाना होगी। 4 मार्च से 1 अप्रैल के बीच योगनगरी ऋषिकेश से शाम 5ः55 पर ट्रेन संचालित की जाएगी। दोनों ओर से 5 – 5 फेरे संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन को हरिद्वार, रुड़की, टपरी, सहित मार्ग पर पड़ने वाले सभी महत्तवपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा होली पर्व के दौरान 04729 – 30 श्रीगंगानगर – गोरखपुर – श्रीगंगानगर 04731 – 32 श्रीगंगानगर – समस्तीपुर – श्रीगंगानगर, 04829-30 जोधपुर – गोरखपुर – जोधपुर, 04013 – 14 लौकहा बाजार – आनंदविहार टर्मिनल, 04209 – 10 बनारस – दिल्ली, 04609 – 10 मानसी – अमृतसर 04529 – 30 मधुबनी – सरहिंद होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से संचालित होंगी।——इनसेटअवध आसाम सहित दो ट्रेनों को ठहरावलक्सर। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश – लक्ष्मीबाईनगर – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को सारंगपुर और डिबू्रगढ़ – लालगढ़ – डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन को डिगारू रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। दोनों ट्रेनें 18 और 19 फरवरी से इन रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट के लिए रूकेंगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
हरिद्वार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
0
Previous Articleशाहजहांपुर में होगा अवध आसाम एक्सप्रेस का ठहराव
Next Article प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल संग युवक गिरफ्तार

