लक्सर में रेलवे ओवर ब्रिज पर हुए गड्ढों पर पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने आंदोलन की चेतावनी के बाद आखिरकार विभाग की नींद टूटी। असके बाद रातोंरात विभाग ने पैचवर्क कराकर आरओबी की उखड़ी सड़क और गड्ढों की मरम्मत का कार्य कराया। गड्ढे भरने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिली है। कई राहगीरों ने रविंद्र आनंद को धन्यवाद भी दिया।
हरिद्वार जनपद के लक्सर में रेलवे ओवर ब्रिज पर कई स्थानो से सड़क उखड़ी होने के साथ ही यहां सड़क के बीचों बीच गहरे गड्ढे बन गए थे। इन गड्ढों से ओवरब्रिज में लगे सरिए बाहर निकल रहे थे। इससे यहां हर समय किसी हादसे का खतरा बना हुआ था। बुधवार को पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर विकास समिति के कार्यकर्ताओं के साथ आरओबी पर हुए गड्ढों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने आरओबी पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से गड्ढों और उखड़ी सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। मामला गरमाने पर हरकत में आए लोनिवि की ओर से बुधवार की रात को बजरी और तारकोल से पैचवर्क कराकर यहां गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत का कार्य कराया। पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि गड्ढों के कारण यहां राहगीरों के लिए जोखिम बना हुआ था। जनता के हितों और उनकी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रविंद्र की पहल पर राहगीरों का आया आनंद
0
Previous Articleआरटीई के तहत अब 6 अप्रैल तक करा सकेंगे आवेदन

