मिठाई विक्रेताओं को ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और उपयोग की तारीखखाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन दुकानदारों को थमाए नोटिस, मिठाइयों के लिए नमूनेफोटोसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी मिठाई विक्रेताओं को काउंटर में रखी गई मिठाई की ट्रे पर मिठाइयों की निर्माण और उपयोग की आखिरी तारीख लिखने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को लक्सर में मिठाई की दुकानों के औचक निरीक्षण में नियमों उल्लंघन होने पर अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों के नमूने लेने के साथ ही सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर तीन दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए।होली पर्व के दौरान मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए बृहस्पतिवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय और नायब तहसीलदार मधुकर जैन के नेतृत्व में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार दुकानों से गुझिया, लड्डू और गुलाबजामुन के नमूने लिए गए। इस दौरान नगर स्थित आजाद स्वीट्स, शर्मा स्वीट्स और लक्ष्मी स्वीट्स में मिठाई निर्माण वाले स्थानों पर निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर तीनों विक्रेताओं को नोटिस जारी कर व्यवस्था में तत्काल सुधार करने को कहा गया। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। चार स्थानों से मिठाइयों के नमूने लेकर रुद्रपुर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता में कमी होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिठाई विक्रेताओं को मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और उपयोग की तारीख लिखने के निर्देश दिए गए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मिठाई विक्रेताओं को ट्रे पर लिखनी होगी निर्माण और उपयोग की तारीख
0
Previous Articleरेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

