राजीव नामदेव –
लक्सर नगर पालिका में वार्ड सभासदों के लिए भाजपा ने इस बार बदलाव किया है। तीन निवर्तमान सभासदों को इस बार टिकट नहीं मिला है। पार्टी प्रत्याशियों की सूची में युवाओं को तरजीह मिली है।
लक्सर नगर पालिका के वार्ड संख्या एक आंबेडकर नगर में भाजपा ने अरविंद कल्याणी को टिकट दिया है। वार्ड संख्या दो सीमली में पूनम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। वार्ड संख्या तीन शिवपुरी में युवा ऋषभ नामदेव को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड चार शिवपुरी में नीरू गोयल, वार्ड पांच लक्सरी में राहुल धीमान, वार्ड छह आदर्श कालोनी में हर्षपाल बंटू, वार्ड सात मेन बाजार में पंकज गोयल, वार्ड आठ लक्सर पूर्वी में इंतजार, वार्ड नौ आजाद नगर में ममता धीमान, वार्ड दस केशवनगर में लेखराज सिंह और वार्ड ग्यारह केशवनगर पूर्वी में नीलम खटाना को पार्टी ने मैदान में उतारा है। तीन निवर्तमान सभासद इस बार पार्टी का भरोसा जीतने में असफल रहे। इन सीटों पर इस बार नए प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। इस बीच टिकट कटने के बाद कुछ दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने की चर्चा है।