लक्सर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शवसीधडू गांव का रहने वाला था मृतकसंवाद न्यूज एजेंसीलक्सर। मुरादाबाद – सहारनपुर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि मंगलवार की देर रात को लक्सर और डौसनी रेलवे स्टेशन के बीच सीधडू गांव के समीप एक शव रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। प्रयास करने पर मृतक की पहचान सुमित ( 23 वर्ष ) निवासी ग्राम सीधडू कोतवाली लक्सर के तौर पर हुई जानकारी देने पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
0
Previous Articleनेताजी के गन्ना कोल्हू पर पकड़ी बिजली चोरी, मामला दर्ज

