नवरात्रि के दौरान कुट्टू के सेवन से पूर्व में लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामलों को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग इस बार सतर्कता बरत रहा है। विभाग ने कुट्टू के आटे का निर्माण और विक्रय करने वाले व्यापारियों के साथ ही आमजन के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कुट्टू की गुणवता आदि से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।नवरात्रि के दौरान व्रती कुट्टू के आटे से बने पूड़ी, पकौड़ी सहित दूसरे व्यंजनों का सेवन करते हैं। पूर्व में मिलावटी और फंगस वाले कुट्टू के सेवन से लोगों की तबीयत बिगड़ने के कई मामले जनपद भर में सामने आ चुके हैं। बीते साल लक्सर में भी कुट्टू के सेवन से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। इनमें से 18 लोगां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐसे में बृहस्पतिवार से आरंभ हो रहे नवरात्रि के लिए खाद्य संरक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें निर्माता और विक्रेताओं को मिलावट से दूर रहने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, अधिक मात्रा में कुट्टू का स्टॉक नहीं करने, कुट्टू को नमी और फंगस से बचाने, पैकेट पर निर्माण और उपयोग की तिथि अंकित करने सहित विस्तार से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही आमजन को भी कुट्टू की खरीद और सेवन में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं और निर्माताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्हांंने बताया कि निर्माण और विक्रय के अलावा गुणवत्ता संबंधी शिकायतों और सहायता के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001804246 जारी किया है। सभी विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर दिशा निर्देश और टोल फ्री नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कुट्टू के निर्माण और विक्रय पर विभाग ने जारी की एडवाइजरी
0
Previous Articleपरीक्षा देकर बाहर निकले छात्र पर किया फायर, बाल -बाल बचा
Next Article युवती को प्रेमजाल में फंसाया…फिर कर दिया ऐसा काम

