कोतवाली क्षेत्र में ईद के दिन हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामला पांच वर्ष पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद में चार लोगों की हत्या से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव में वर्ष 2021 में चार लोगों की हत्या के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना चला आ रहा है। शनिवार को ईद के दिन एक पक्ष के रिजवान, राव यूनूस, रजब और परवेज ईद की नमाज पढ़ने रायसी गए थे। रिजवान का आरोप है कि यहां पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपी आस मोहम्मद, शौकत और सोहेल ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से उन पर फायरिंग की थी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया था। रिजवान की तहरी पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने एक ठिकाने पर दबिश देकर मुख्य आरोपी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हत्या के मामले में पिछले दिनों से न्यायालय से जमानत मिलने पर बाहर आया था। पूछताछ में उसने रंजिश और बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ईदगाह के समीप फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
0
Previous Articleचिकित्साधिकारी के साथ अभद्रता कर धमकी दी

