नन्हीं दुनिया इंटर कॉलेज रायसी के छात्र आयुष गर्ग ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में 15वां स्थान प्राप्त किया है। छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।रायसी क्षेत्र के दरगापुर निवासी आयुष गर्ग के पिता दिनेश कुमार व्यापारी हैं। उनकी माता नीतिका गर्ग गृहणी हैं। आयुष की उपलब्धि पर उनके माता पिता और बड़ी बहन समीक्षा व छोटा भाई अंश भी खुश नजर आए। उन्होंने मिठाई खिलाकर आयुष के साथ खुशी बांटी। आयुष अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजन के साथ कड़ी मेहनत को देते हैं। आयुष ने बताया कि आगे पढ़कर उनका सपना डॉक्टर बनने का है। डॉक्टर बनकर क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए वह आगे भी मेहनत करेंगे। कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज की छात्रा वर्तिका ने भी ब्लॉक में छठां स्थान प्राप्त किया है। प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं आयुष गर्ग
0
Previous Articleपिता की तरह शिक्षक बनना है छवि का सपना

