लक्सर। वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी सचिन अग्रवाल की ओर से ग्रामीणों को उनके द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई। सचिन अग्रवाल की ओर से मुंडाखेड़ा कलां गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में रक्तवीरों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। भाजपा के प्रांतीय नेता समाजसेवी सचिन अग्रवाल की ओर से आयोजित शिविर की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रक्तदान से इसकी आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। रक्तदान करके किसी का जीवन बचाने से बढ़कर कोई पुण्यकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की बात कही। शिविर में फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों ने सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की जांच की। इस दौरान उत्साह दिखाते हुए रक्तवीरों ने 75 यूनिट रक्तदान किया। परामर्श के साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने सहयोग किया
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
समाजसेवी सचिन अग्रवाल की पहल, ग्रामीणों को घर में मिली स्वास्थ्य सुविधा
0
Previous Articleथार में सवार जीजा ने साले पर पिस्टल से कर दी फायरिंग

