लक्सर – रुड़की हाईवे पर यात्रियों को ले जा रही बस और खनन से भरे ट्रक के बीच आमने – सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और बस में सवार 20 से अधिक यात्री बाल – बाल बच गए। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर के समय हुआ। रुड़की की ओर से एक बस लक्सर आ रही थी। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। डौसनी गांव के निकट लक्सर की ओर से जा रहे खनन से भरे एक डंपर के साथ बस की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उसमें भरा खनिज भी सड़क पर बिखर गया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि, हादसे में बस और डंपर चालक व सवारियों में किसी को चोट नहीं आई। ट्रक पलटने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर मंे किसी को चोट आने की जानकारी नहीं हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
हाईवे पर बस और डंपर की भिडंत, बाल – बाल बचे लोग
0
Previous Articleसाइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, यूपी के दो युवक गिरफ्तार
Next Article मामूली कहासुनी में दंपती पर झोंक दिया फायर, गिरफ्तार

