पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने पर पति अपना आपा खो बैठा। युवक थार में सवार होकर ससुराल पहुंचा और दुकान पर बैठे पत्नी के भाई पर एक के बाद एक तीन फायर झांेक दिए। गोली लगने से युवक घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इससे इलाके मे अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी दुकानें छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक एक जनप्रतिनिधि का पूर्व में करीबी रहा बताया गया है।
मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वार थाना क्षेत्र निवासी सीमेंट कारोबारी हाजी रईस अहमद का पुत्र जीशान नरपतनगर अड्डे पर स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसका बहनोई वसीम अहमद थार में सवार होकर वहां आया और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने से हडकंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी वहां से निकल गया। बताया गया कि वसीम की पत्नी बीते कुछ माह से मायके में रह रही है। वसीम कई बार ससुराल वालों को उसे भेजने के लिए कह चुका था। लेकिन वह उसे नहीं भेज रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई थी। घटना को इसी तनातनी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
थार में सवार जीजा ने साले पर पिस्टल से कर दी फायरिंग
0
Previous Articleपत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर बोला तीन तलाक

