Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
राजीव नामदेव – मुस्लिम युवक संग लिव इन में रह रही हिंदू युवती की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस को युवती और युवक को छह सप्ताह के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र से युवती ने उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि वह और युवक दोनों बीते करीब दो वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। युवती गर्भवती भी है और दोनों अगले एक माह के भीतर शादी करने जा रहे हैं। लेकिन उनके परिजन उनके रिश्ते को स्वीकार…
राजीव नामदेव – कारोबारी के घर काम करने वाली महिला कारोबारी और उसके परिवार को यूरीन मिलाकर बनाईं गई रोटियां ख़िलाती रही। सीसीटीवी लगाए जाने पर जब महिला की घिनौनी हरक़त सामने आई तो घर के लोग सदमें में आ गए। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में रियल स्टेट कारोबारी परिवार सहित रहते हैं। कारोबारी ने घरेलू काम काज के लिए एक महिला सहायिका को…
राजीव नामदेव महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के के साथ ही चुनाव आयोग ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में रिक्त 47 विधानसभा व लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ उत्तर प्रदेश की करहल, कटेहरी, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद सदर, मीरापुर, फूलपुर, मझवां, सीसामऊ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ हो चुनाव आयोग ने केदारनाथ सहित 47…
राजीव नामदेव – हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड में सियासी दंगल होगा। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और झारखंड में 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। मंगलवार को चुनाव आयोग की ओर से प्रेस वार्ता में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया गया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को…
राजीव नामदेव – बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम इन दिनों देशभर में चर्चा में है। मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है। जिसके बाद मुंबई पुलिस अब गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई को कस्टडी में लेकर पूछताछ करना चाहती है ताकि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में विश्नोई गैंग के हाथ होने की जानकारी का हक़ीक़त पता लग सके।लेकिन गृह मंत्रालय के एक आदेश से फिलहाल पुलिस के हाथ बंधे नज़र आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गृह मंत्रालय की तरफ…
राजीव नामदेव – पुलिस ने मोटर चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से चोरी का सामान बरामद किया गया है। जबकि उसके साथी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के मुताबिक़, बीते कुछ दिनों में कोतवाली क्षेत्र में किसानों के खेत में लगी बिजली की मोटर चोरी होने की घटनाएं सामने आईं थीं। चोर मोटर खोलकर उनमें से तांबें की तार निकाल लेते थे। इस संबंध में रजनीश कुमार निवासी ग्राम मुबारिकपुर, फुरकान निवासी ग्राम मखियाली खुर्द और मुसर्रत निवासी जैनपुर खुर्द ने पुलिस को अलग – अलग तहरीर दी थी। अज्ञात में ख़िलाफ़…
राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक़, एक महिला की फांसी लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, राजवीर और अरुण नेगी के साथ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एक मकान में महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान राखी पत्नी प्रदीप के तौर पर हुई। बताया गया कि महिला की किसी बात को लेकर स्वजन से कहासुनी हुई थी। बताया…
राजीव नामदेव – एक अजगर जंगल से निकलकर प्राथमिक विद्यालय के निकट पहुंच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर वापस जंगल में छोड़ दिया। लक्सर के रजबपुर गांव में एक विशाल अजगर जंगल से निकलकर गांव के प्राइमरी स्कूल के पास पहुंच गया। ग्रामीणों की नज़र पड़ने पर उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग की दी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी यशपाल राठौड़ ने बताया कि अज़गर को पकड़कर वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।
राजीव नामदेव – सरकारी नौकरी के नाम पर एक ग्रामीण से 15 लाख की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने एक कालेज के प्रधानाचार्य पर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को शिकायत की गई है। मामला लक्सर तहसील क्षेत्र का है। तहसील के गंगनौली गांव निवासी राकेश कुमार ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी की की गई शिकायत में बताया कि वह खानपुर क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में वर्ष 2007 से बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत था। लगातार कई वर्षों से वह यहां बच्चों को पढ़ा रहा है। इस…
राजीव नामदेव – लाइक्स कमेंट पाने के लिए सड़क पर उल्टे सीधे स्टंट और छिछोरी हरकतें करने वाले रीलबाज़ फन्नी मियां की पुलिस ने कड़ी नसीहत दी। आरोपित का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक़, सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को शिकायत मिली थी। बताया गया कि मंगलौर क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक रील बनाने के लिए सड़क पर रिक्शा से उल्टे सीधे स्टंट करता है। इतना ही नहीं आरोपित सड़क पर राहगीरों के बीच भी उल्टी सीधी हरकतें करता है। जिसके चलते राहगीरों विशेषकर महिलाओं को शर्मिंदगी…
