देहरादून से वापस लौट रहे कांस्टेबल और ट्रैक्टर – ट्रॉली में गन्ना लेकर जा रहे लोगों के बीच सेठपुर गांव में साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर पर सवार पिता – पुत्र ने कांस्टेबल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने कांस्टेबल को कार से खींचने का प्रयास किया। जिसमें कांस्टेबल की वर्दी के बटन और सोल्डर बेच टूट गए। कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता – पुत्र हातम सिंह और शक्ति सिंह निवासीगण ग्राम सेठपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर को वह एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में माल मुकदमाती विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून में जमा कराने गए थे। शाम को वापस लौटते समय करीब 6 बजे वह जब सेठपुर गांव के समीप पहुंचे तो सामने चल रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली से उन्होंने हार्न बजाकर साइड मांगी। साइड मिलने पर उन्होंने कार आगे बढ़ाई। तभी ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर – ट्रॉली दोबारा उनके सामने कर दी। इस पर उन्होंने कार को सड़क के नीचे उतारकर खुद को बचाया। आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार हातम सिंह और शक्ति सिंह उर्फ मोनू निवासीगण ग्राम सेठपुर कोतवाली लक्सर ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उनहोंने कालर पकड़कर उन्हें कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। इसमें उनकी वर्दी के बटन टूट गए और सोल्डर बेच भी टूट गया। राहगीरों के एकत्रित होने पर आरोपी वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
साइड देने के विवाद में पुलिसकर्मी से मारपीट
0
Previous Articleदहेज के लिए विवाहिता पर ढाये जुल्म, गर्म रॉड से दागा
Next Article ग्राम सभा की जमीन दिखाकर हड़प लिए 7 लाख

