राजीव नामदेव –
हरिद्वार जनपद की सुल्तानपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे वरीस अहमद का नामांकन निरस्त हो गया है। दो से अधिक बच्चे होने के कारण उनका नामांकन निरस्त हुआ है। जिसके बाद अब यहां दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें आठ प्रत्याशी निर्दलीय हैं। जबकि सत्ताधारी भाजपा से यहां कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। सुल्तानपुर नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस से सबिया और बसपा से सुल्तान अहमद चुनाव लड़ रहे हैं।
इसके अलावा 13 निर्दलीय दावेदारों ने नामांकन किया था। इनमें 2 के नामांकन वापसी के बाद 11 निर्दलीय मैदान में थे। इनमें वरीस अहमद का नामांकन निरस्त होने के बाद अब दो दलीय सहित 11 प्रत्याशी मैदान में होंगे। वरीस अहमद का नामांकन निरस्त होने के बाद अब दोनों दलीय प्रत्याशी फायदे में नजर आ रहे हैं। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को कड़ा बनाने के लिए जोर आजमाइश करते नजर आ रहे हैं।