कंकरखाता गांव के सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सन्नी की हत्या उसी के दोस्त ने आपसी कहासुनी में गला दबाकर की थी। नशे के हालत में मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपित रोहित उर्फ बालू निवासी ग्राम कंकरखाता कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कंकरखाता गांव निवासी महिला माला देवी ने 30 जनवरी को अपने पुत्र सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 27 जनवरी को सन्नी घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस की जांच में घटना वाले दिन सन्नी के कुछ युवकों के साथ सुल्तानपुर क्षेत्र में जाने की बात सामने आई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके साथी युवकों ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित उर्फ बालू निवासी कंकरखाता ने सन्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुन्हारी गांव के समीप गन्ने के खेत में छिपाया गया सन्नी का शव बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि, 27 जनवरी को वह और सन्नी एक अन्य युवक के साथ सुल्तानपुर गए थे। जहां सन्नी की मदद से उसने मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य युवकों के साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर के बाद वह और सन्नी दोनों और शराब खरीदने के लिए कुन्हारी स्थित शराब की दुकान पर आए थे। यहां नशे में मोबाइल फोन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसने सन्नी की की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग निकला। गुमशुदगी के मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, हेड कास्टेबल रविंद्र नागर व अजीत, अमित, महेंद्र, राजेंद्र व संजय शामिल रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सन्नी हत्याकांड – दोस्त ने ही गला दबाकर की थी हत्या
0
Previous Articleयुवक की हत्या कर शव जंगल में छिपाया

