श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी बबलू ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद उन्होंने उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डालकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया। लेकिन उनका गुनाह छिप न सका। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को श्यामपुर थाना क्षेत्र के लाहडपुर निवासी महिला पूजा ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि रात के समय शराब के नशे में उसके पति बबलू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की थी। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच मृतक के भाई राजू ने बबलू की पत्नी और नाबालिग बेटी व एक युवक पर गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने गहनता से मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान मृतक के बेटे से मिली जानकारी पर पूजा संदेह के घेरे में आ गई। इसके बाद पुलिस ने जब महिला और उसकी नाबालिग बेटी से पूछताछ की तो बबलू की मौत के कारणों का खुलासा होते चला गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके संबंधों को लेकर जानकारी होने पर बबलू शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करता था। इसी के चलते उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, उन्हांने बबलू को शराब में नींद की दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। अपने गुनाह को छिपाने के लिए उन्होंने बबलू की मौत को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया और उसके शव को दूसरे कमरे में चारपाई पर ले जाने के बाद उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इसके बाद अगले दिन उन्हांंने रात में झगड़ा होने और पति के जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुनाई। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मामले में जिस युवक का नाम सामने आया है उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही किशोरी को संरक्षण में लिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
पहले चारपाई से बांधे हाथ पैर, फिर तकिए से मुंह दबाकर कर दी पति की हत्या
0
Previous Articleरविंद्र की पहल पर राहगीरों का आया आनंद

