युवक के साथ लिव इन में रह रही युवती ने युवक पर शादीशुदा होने के बावजूद झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवक ने युवती को तलाक होने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसके विवाहित होने का सच युवती के सामने आ गया। इसके बाद युवती ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामला हरिद्वार जनपद की लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि पिछले साल उसकी मुलाकात निकट के ही दूसरे गांव निवासी युवक संदीप के साथ हुई थी। युवक ने उसे बताया कि उसका तलाक हो चुका है। युवक ने उससे शादी करने की भी इच्छा जताई। इसके बाद उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। युवती के अनुसार, वह युवक की बातों पर भरोसा कर उससे प्रेम करने लगी। बीते माह 12 मार्च को वह दोनों घूमने के लिए राजस्थान गए थे। इसके बाद वह घर आने के बजाय भगवानपुर चले गए और वहीं पर मकान लेकर लिव इन में साथ रहने लगे। आरोप है कि, इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उसे युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसी दौरान उसे पता लगा कि उसका तलाक नहीं हुआ है। तथा वह अभी भी विवाहित है। आरोपी ने झूठ बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
विवाहित युवक ने स्वयं को बताया तलाकशुदा, युवती संग किया ऐसा काम
0
Previous Articleआदर्श बनेंगे उत्तराखंड के गांव, तेजी से होगा विकास – मदन कौशिक

