नगर में दिनदहाड़े दंपती पर फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी समीर उर्फ आसू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। घटना में अन्य आरोपियांें की भूमिका की जांच की जा रही है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नगर के लक्सरी गांव वार्ड निवासी जावेद ने तहरीर देकर बताया था कि पड़ोस के रहने वाले आरोपी समीर उर्फ आसू ने अपने भाई साहिल, आमिश, पिता रहीस और एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर उनके पिता शमशाद व मां पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने चैबीस घंटों के भीतर ही घटना के मुख्य आरोपी समीर उर्फ आसू को एक ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले शमशाद और उसके परिजन ने उसकी मां के साथ गाली गलौज की थी। उसने और उसके भाई ने इस पर उनके घर जाकर गाली गलौज की थी। लेकिन 9 जून को जब उसकी मां शमशाद के घर के सामने से गुजर रही थी, तो उन्होंने दोबारा उसके साथ गाली गलौज की। इस पर उन्हें सबक सिखाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि घटना और इसमें अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मामूली कहासुनी में दंपती पर झोंक दिया फायर, गिरफ्तार
0
Previous Articleहाईवे पर बस और डंपर की भिडंत, बाल – बाल बचे लोग
Next Article पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर बोला तीन तलाक

